Download Our App

Home » Uncategorized » एक जुलाई से बंद हो सकती है जबलपुर-भोपाल की उड़ान, 15 सितम्बर तक के लिए रद्द की जाने की हो रही चर्चा

एक जुलाई से बंद हो सकती है जबलपुर-भोपाल की उड़ान, 15 सितम्बर तक के लिए रद्द की जाने की हो रही चर्चा

जबलपुर, (जयलोक)। शहर के हवाई यात्रियों को इंडिगो ने एक झटका दिया है जिसमें अगले माह की एक जुलाई को इंडिगो अपनी जबलपुर-भोपाल फ्लाईट को रद्द कर सकती है। यह निर्णय सिर्फ एक दिन के लिए नहीं लिया गया है बल्कि 15 सितम्बर तक जबलपुर भोपाल जाने वाली यह फ्लाईट रद्द रहेगी। इसके पीछे का कारण यात्रियों की संख्या में कमी होना बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो भोपाल जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए यह बड़ी परेशानी की खबर हो सकती है।
सोशल साइड पर चर्चा चल रही है कि जबलपुर से भोपाल जाने वाले इंडिगो की फ्लाईट को एक जुलाई से बंद किया जा रहा है। जबलपुर को भोपाल से जोडऩे के लिए यह फ्लाईट बहुत जरूरी थी। लेकिन हवाई यात्रियों की लगातार संख्या कम होने के कारण कंपनी ने यह फ्लाईट बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह फ्लाईट शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को भोपाल से शाम पांच बजकर 50 मिनिट पर उड़ान भरकर शाम छह बजकर 55 मिनिट पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचती थी। यहां आधे घंटे रूकने के बाद रात सात बजकर 15 मिनिट पर भोपाल के लिए उड़ान भरती और रात आठ बजकर 15 मिनिट पर भोपाल एयरपोर्ट पहुँचती थी।

 

दादा रोहाणी का व्यक्तित्व ही ऐसा था कि पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के स्कूल में लगा उनके लिए शिविर

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एक जुलाई से बंद हो सकती है जबलपुर-भोपाल की उड़ान, 15 सितम्बर तक के लिए रद्द की जाने की हो रही चर्चा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!