Download Our App

Home » अपराध » झूठी निकली डुमना एयरपोर्ट को मिला बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक मची रही अफरा तफरी, मेल में लिखा आपके एयरपोर्ट के, आसपास बड़ी मात्रा में रखा हुआ है गोला बारूद

झूठी निकली डुमना एयरपोर्ट को मिला बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक मची रही अफरा तफरी, मेल में लिखा आपके एयरपोर्ट के, आसपास बड़ी मात्रा में रखा हुआ है गोला बारूद

जबलपुर (जयलोक)। डुमना एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट में अफरा तफरी मच गई। धमकी भरा मेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत टर्मिनल खाली करवाया और बम स्क्वॉड की टीम ने सर्चिंग शुरू की। करीब तीन घंटे तक चली सर्चिंग के दौरान एयरपोर्ट में किसी प्रकार का बम नहीं पाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाँच के दौरान यह पाया गया कि जबलपुर एयरपोर्ट सहित 40 एयरपोर्टों को इस तरह का मेल भेजा गया है। इस बात की शिकायत खमरिया थाने में की गई है जिसके बाद सायबर टीम सेल मेल भेजने वाले का पता लगा रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मेल में पर आया संदेश

ईमेल अकाउंट पर रविवार को रोड किल नाम के एड्रेस से एक मेल आया। इस मेल को पढ़ते ही अधिकारियों के होश उड़ गए, मेल में लिखा था कि आपके एयरपोर्ट के आसपास बड़ी मात्रा में गोला बारूद रखा हुआ है। इसमें विस्फोट होगा और कई लोगों की जान जाएगी इसलिए एयरपोर्ट को खाली करवा लीजिए। मेल मिलते ही सर्चिंग शुरू की गई लेकिन एयरपोर्ट में इस प्रकार की कोई वस्तु नहीं मिली।

40 एयरपोर्टों को मिली धमकी

इस मामले में पुलिस ने जाँच की तो पता चला कि देश के 40 एयरपोर्टों को इस तरह का मेल भेजा गया है। यह मेल रविवार को एक साथ 40 एयरपोर्टों में भेजा गया था।
हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि मेल भेजने वाला कौन है। मेल मिलते ही आज सोमवार को भी एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट और विमान में बम की सूचनाओं की फर्जी धमकी लगातार बढ़ती जा रही है। इन फर्जी धमकियों की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है।

90 डिग्री मोड़ वाला ओवरब्रिज, 8 इंजीनियर निलंबित

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » झूठी निकली डुमना एयरपोर्ट को मिला बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक मची रही अफरा तफरी, मेल में लिखा आपके एयरपोर्ट के, आसपास बड़ी मात्रा में रखा हुआ है गोला बारूद
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket