
भोपाल/जबलपुर( जय लोक)।भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी चुनाव दिशा – निर्देशों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया पत्र में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार आज 30 जून कोअधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन मंडल की सूची का प्रकाशन भी आज कर दिया गया है।

नामांकन पत्र जमा करने की तारीख 1 जुलाई को शाम 4:30 बजे से 6:30 तक रखी गई है। नामांकन पत्र की जांच इसी दिन 7:30 बजे तक कर ली जाएगी । नामांकन पत्र वापसी लेने के लिए 8:00 तक का टाइम निर्धारित किया गया है ।


नामांकन पत्रों की अंतिम सूचना रात्रि 8:30 बजे घोषित कर दी जाएगी । इसके साथ ही चुनाव और मतदान की तिथि और समय 2 जुलाई को सुबह 11:00 से 2:00 तक का रखा गया है । 2 जुलाई को ही मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा दोपहर 2:00 बजे के बाद कर दी जाएगी। उसके बाद मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष प्राप्त होगा।
Author: Jai Lok






