Download Our App

Home » राजनीति » हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, घोषणा कल व्ही डी शर्मा, सीएम मोहन यादव बने प्रस्तावक

हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, घोषणा कल व्ही डी शर्मा, सीएम मोहन यादव बने प्रस्तावक

भोपाल (जय लोक)।  मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन किया है, उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की है। ऐसे में हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इशारा किया, इशारे समझते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को मंच पर ले जाने की औपचारिकता की इस दौरान हेमंत खंडेलवाल मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के साथ बैठे थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव उन्हें लेकर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ,निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर और पर्यवेक्षक सरोज पांडे के पास ले गए और उनका नामांकन दाखिल करवाया।  इस दौरान चुनाव प्रक्रिया के तहत मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष व्ही .डी शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेमंत खंडेलवाल के प्रस्तावक बने।  पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हेमंत खंडेलवाल के नाम का समर्थन किया है।

कल होगी घोषणा
कल बुधवार को सुबह 10:30 भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आमंत्रित की गई है।  इस बैठक के बाद खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।  इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के बड़े नेता ,जगदीश देवड़ा ,प्रहलाद पटेल ,राजेंद्र शुक्ला ,राकेश सिंह ,अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

मथुरा के रहने वाले हैं खंडेलवाल, 2008 से है राजनीति में
बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत 2008 में हुई थी। पिता के निधन के बाद वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद वे बैतूल से विधायक भी बने। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम का औपचारिक एलान किया जाएगा। नामांकन के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव, वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रह्लाद पटेल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री राकेश सिंह समेत कई नेता प्रस्तावक के रूप में उनके साथ मौजूद रहे।  खंडेलवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 3 सितंबर 1964 को मथुरा में हुआ था। खंडेलवाल को राजनीति और समाजसेवा के संस्कार अपने पिता स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल से विरासत में मिले हैं। विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा से सांसद रह चुके हैं। पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल ने उनकी राजनीतिक और समाजिक विरासत संभाली। हेमंत अपने पिता के समय से ही जनसेवा के लिए समर्पित रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, घोषणा कल व्ही डी शर्मा, सीएम मोहन यादव बने प्रस्तावक

Top Headlines

Live Cricket