
जबलपुर (जय लोक)। गोरखपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज एक पुराने कुख्यात अपराधी के अड्डे पर हाईटेक तरीके से खिलाए जा रहे सट्टे का भंडाफोड़ हुआ है। गोरखपुर संभाग के सीएसपी एचडी नागोटिया को मुखबिर के माध्यम से यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र का पुराना बदमाश बबलू सरफराज अपने कुछ साथियों के साथ आजाद चौक के पास अड्डा बनाकर सट्टा पट्टी लिखने का कार्य कर रहा है। सूचना के बाद सीएसपी के निर्देश पर गोरखपुर टीआई, रामपुर चौकी प्रभारी और सीएसपी स्काट के कर्मचारियों ने छापा मारा। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और जाँच पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि यह सभी आरोपी हाईटेक तरीके से वॉकी टॉकी का उपयोग कर सट्टा पट्टी लिखने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने मौके से लगभग 30000 हजार रुपये, दो मोबाइल दो वॉकी-टॉकी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नजूल की भूमि हुई तो तोड़ा जाएगा अतिक्रमण – गोरखपुर सीएसपी एचडी नागोटिया ने कहा कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर लगातार इस प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेगी। आरोपी बबलू सरपफराज पुराना अपराधी है। इसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर इस बात की जानकारी ली जाएगी कि निर्माण किस भूमि पर है अगर वह शासकीय भूमि पाई जाती है या नजूल की भूमि होती है तो उसे पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Author: Jai Lok







