Download Our App

Home » अपराध » आटा व्यापारी का साढ़े चार लाख रूपये का माल लेकर भागा ट्रक चालक

आटा व्यापारी का साढ़े चार लाख रूपये का माल लेकर भागा ट्रक चालक

जबलपुर (जयलोक)। आटा व्यापारी ने जिस ट्रक चालक पर भरोसा करके साढ़े चार लाख रूपये से अधिक का माल महाराष्ट्र ले जाने के लिए सौंपा। लेकिन यह आटा ना तो महाराष्ट्र में तय पते पर पहुंचा ना ही ट्रक चालक वापस लौटा। जब शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक को फोन लगाया तो उसका फोन बंद आया। जिसके बाद व्यापारी ने इसकी शिकायात पाटन थाने में की। पाटन थाने में बीती रात अतुल अग्रवाल निवासी गुरू मोहल्ला पाटन ने लिखित शिकायत की वह अनाज का व्यापारी है। अदिति टे्रडर्स के नाम से उसका जुगिया रोड़ पाटन में आटा बनाने का प्लांट है तथा एटीएम नाम से आटे का ब्रंाड है। जिसका थोक व्यापार करता है। 1 जुलाई को उसने 150 क्विंटल आटा कुल 500 बोरी कीमती लगभग 4 लाख 60 हजार रूपये का  नादेड़  महाराष्ट्र की फर्म जय गोपाल कृष्ण कुमार एण्ड कम्पनी के स्वामी कमल किशोर अग्रवाल को बेचा था। आटा नादेड़ महाराष्ट भेजने के लिये उसने दुर्गा देवी ट्रंासपोर्ट के स्वामी अवध यादव से सम्पर्क किया। जिसने माल भेजने के लिये ट्रक क्रमांक यूपी 93 सीटी  9565 उपलब्ध कराया। उक्त ट्रक ड्रायवर ट्रक को लेकर 2 जुलाई को उसके  प्लांट जुगिया रोड पाटन में आकर अपना नाम देवेन्द्र यादव और गाड़ी मालिक का नाम राजा यादव निवासी झंासी बताया था। अगले दिन उसने ट्रक में 150 क्विंटल आटा लोड कर ट्रक नादेड़ महाराष्ट्र के लिये रवाना कर दिया था। कल आटा जय गोपाल कृष्णफर्म के स्वामी तक नहीं पहॅुचा तो उसने ड्रायवर देवेन्द्र के  मोबाइल पर सम्पर्क किया तो मोबाइल स्विच आफ  बताया। ट्रक क्रमांक यूपी 93 सीटी 9565 के चालक देवेन्द्र ने उसका भेजा गया 150 क्विंटल आटा (500 बोरी) बेईमानी से अपने उपयोग में ले लिया है या कहीं बेच  दिया है।

 

वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 9 की मौत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आटा व्यापारी का साढ़े चार लाख रूपये का माल लेकर भागा ट्रक चालक
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket