Download Our App

Home » अपराध » रायपुर: मंत्री के बंगले पर जवान ने खुद को मारी गोली

रायपुर: मंत्री के बंगले पर जवान ने खुद को मारी गोली

रायपुर। दो अलग-अलग गोली चालन की घटनाओं में दो जवानों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले के गार्ड रूम में शुक्रवार रात एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां आरपीएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी में आरक्षक रोहित सलामे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। आरक्षक एक हफ्ते पहले ही 25 दिन की छुट्टी से वापस आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी आरक्षक के शव को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। रायपुर गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 2 बजे आरक्षक  ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगले के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रायपुर: मंत्री के बंगले पर जवान ने खुद को मारी गोली

Top Headlines

Live Cricket