Download Our App

Home » कानून » सच्चा भारतीय कौन….मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा यह तय करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं

सच्चा भारतीय कौन….मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा यह तय करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं

नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सच्चा भारतीय कौन मामले पर कहा है, कि कौन सच्चा भारतीय है? यह सुप्रीम कोर्ट तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सरकार से प्रश्न करना राहुल गांधी की ड्यूटी है क्योंकि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

दरअसल प्रियंका गांधी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें कहा गया था, कि कोई भी सच्चा भारतीय ऐसी बातें नहीं कर सकता।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, कि मैं माननीय न्यायाधीशों के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए यह कहना चाहती हूं कि वो यह तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है? सरकार से प्रश्न पूछना विपक्ष के नेता की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, कि सेना के खिलाफ मेरा भाई कभी भी कुछ नहीं नहीं बोलेगा, वो उनके प्रति उच्च सम्मान रखता है। उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए इस आशय की बात कही।

 

जाम से जूझ रहा शहर, आधी सडक़ों पर लगीं दुकानें 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » सच्चा भारतीय कौन….मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा यह तय करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं