Download Our App

Home » जबलपुर » सिलुआ में आ रही खत्री मिनरल्स की आयरन ओर खदान का हो रहा फिर विरोध

सिलुआ में आ रही खत्री मिनरल्स की आयरन ओर खदान का हो रहा फिर विरोध

मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की बैठक में सामूहिक रूप से हुआ विरोध

जबलपुर (जयलोक)। गोसलपुर सिहोरा रोड पर सिलुआ झांसी में आयरन ओर और ब्लू डस्ट की नई खदान के लिए खत्री मिनिरल्स एंड माइनिंग कंपनी की ओर से आवेदन किया गया था। इस परिपेक्ष में मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के द्वारा जनसुनवाई ग्राम सिलुआ में आयोजित की गई।

उक्त जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कंपनी की नई खदान को स्वीकृति प्रदान करने का तीव्र विरोध किया। रहवासी क्षेत्र से लेकर स्कूल, चिकित्सालय, सहकारी समिति, धार्मिक स्थल सभी उक्त खदान के प्रभाव में आ जाएगा। रहवासी क्षेत्र से भारी वाहनों के चलने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने कहा की पुरानी खदान के संचालन के दौरान गांव की सडक़ खराब हो गई थीं। बार बार कहने के बावजूद भी कंपनी प्रबंधन ने सडक़ों के सुधार पर ध्यान नहीं दिया था और ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अब अगर नई खदान स्वीकृत हो जाएगी तो ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ जाएगी। जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण तो बढ़ेगा ही साथी भूजल स्तर गिरने के साथ ही खेती भी खराब होगी। करीब डेढ़ दशक से सिलुआ में खनन कार्य कर रही खत्री मिनरल्स ने खसरा नंबर 361, पी 362 पी, 363 पी, 364 पी, 365 पी, एवं 11, 13/3, 14, 16 तथा 17 में निजी जमीन खरीदते हुए ब्लू डस्ट और आयरन ओर की खदान स्वीकृत कराई। लेकिन इस बार नई खदान की स्वीकृति को लेकर तीव्र विरोध हो रहा है। एवं ग्रामीण अपने गांव और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है।

मध्यप्रदेश में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सिलुआ में आ रही खत्री मिनरल्स की आयरन ओर खदान का हो रहा फिर विरोध