Download Our App

Home » कानून » 42 पुलिसकर्मियों का चालान कटे,वसूला गया 48 हजार 800 रुपये का जुर्माना

42 पुलिसकर्मियों का चालान कटे,वसूला गया 48 हजार 800 रुपये का जुर्माना

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्यवाही

 जबलपुर जय लोक। लोगों ने अक्सर सुना होगा कि पुलिस इतने लोगों के हेलमेट के चालान काट दिए। ऐसा बहुत कम ही सुनने में आता है कि पुलिस ने अपनी ही फोर्स के पुलिस कर्मियों को नियमों का पालन न करने के कारण पकड़ा हो और उनके भी चालान काटे गए हो। यह घटनाक्रम आज जबलपुर में घटित हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार में जबलपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टीकोण से एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चैकिंग की कार्यवाही की गई । अमानक नंबर प्लेट एवं बिना हेलमेट के 42 पुलिस कर्मियों सहित कुल 157 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये  48 हजार 800 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया ।
आज 18-08-25 को पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के  दृष्टीकोण से एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जिनमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने, तीनपत्ती चौक, त्रिपुरी चौक, पुलिस लाईन गेट के सामने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशेष अभियान के तहत यातायात व्यवस्था की गई एवं बिना हेलमेट धारण किये दुपहिया वाहन चालकों एवं अमानक नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आमजन के साथ साथ पुलिस लाईन एवं एस. पी. आफिस आने वाले पुलिस कर्मचारियो के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर जागरूक भी किया गया। कार्यवाही दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा  बैजनाथ प्रजापति एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर संगीता डामोर तथा थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक  एस डी सनोडिया, सूबेदार-रोशनी केशरवानी, मनीष प्यासी, वीरेन्द्र आरख, उप निरीक्षक शालिगराम मार्काे एवं यातायात का बल उपस्थित रहा।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » 42 पुलिसकर्मियों का चालान कटे,वसूला गया 48 हजार 800 रुपये का जुर्माना

Top Headlines

Live Cricket