Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा इस माह के अंत तक खोलेगी नियुक्तियों का पिटारा

भाजपा इस माह के अंत तक खोलेगी नियुक्तियों का पिटारा

निगम मंडल, एल्डरमैन तथा प्रदेश भाजपा संगठन में होंगी नियुक्तियाँ

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी ने अभी से 2 वर्ष के बाद होने वाले नगर निगम के चुनाव तथा तीसरे वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनावों को ध्यान में रखकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को पदों से नवाजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस माह के अंत तक मध्य प्रदेश शासन के निगम और मंडलों में अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी की नियुक्तियाँ करने की तैयारी चल रही है। वहीं प्रदेश के नगर निगमों और नगरीय निकायों में एल्डरमैन भी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भी भाजपा के नेताओं को स्थान दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल लगातार प्रदेश में नियुक्तियों को लेकर विचार मंथन का दौर चला रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इन सभी नियुक्तियों के लिए जिलेवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे और इन पर्यवेक्षकों को भेज कर उनसे रायशुमारी भी कर ली गई है और इन पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट भी प्रदेश संगठन के पास पहुँच चुकी है और प्रदेश संगठन द्वारा पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर मंथन का दौर भी शुरू किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कल मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी इन सभी नियुक्तियों को लेकर चर्चा का एक दौर पूरा कर लिया है। भाजपा के जिलों में मौजूद वरिष्ठ नेताओं को और ऐसे नेता जो की विधानसभा का चुनाव लडऩे से वंचित रह गए हैं उन्हें निगम और मंडलों में अध्यक्ष तथा अन्य पद जाएंगे इनमें से कुछ नेताओं को जहां कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा वहीं कुछ नेताओं को राज्य मंत्री का भी दर्ज मिलेगा। नगर निगम के चुनाव हुए 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन इन तीन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने नगर निगमों में एल्डरमेनों की नियुक्तियां करने में कोई रुचि नहीं ली। लेकिन प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियाँ करने के लिए कमर कस चुके हैं। पर्यवेक्षकों से एल्डरमेनों के लिए नामों को भी प्रदेश संगठन ने मंगवा लिया है।

संगठन में बटेंगे पद  
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नियुक्त हो चुके हैं और उन्हें अपने प्रदेश स्तर की पूरी टीम बनाना है जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री मंत्री तथा अन्य पदों पर नियुक्तियां होना है। प्रदेश स्तरीय संगठन में जिन नेताओं को स्थान दिया जाएगा उन्हें और किसी प्रकार की नियुक्ति नहीं मिल सकेगी। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के सभी जिलों के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। अब अध्यक्षों को अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन करना है। इस जिला स्तरीय कार्यकारिणी के लिए भी प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्षों से तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से पदाधिकारी की नियुक्तियों को लेकर उनकी राय पर्यवेक्षकों के माध्यम से  ले ली है। अब यह उम्मीद की जा रही है कि 30 अगस्त के पहले तक प्रदेश के सभी 63 जिलों में भाजपा की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। वहीं 21 से 25 अगस्त तक प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा अंतिम चर्चा भी की जाएगी।

संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकट भविष्य में की जाने वाली नियुक्तियों को लेकर संतुलन बनाने की एक बड़ी चुनौती का भी सामना करना होगा। भाजपा के हर जिले के क्षत्रपों को खुश करना होगा और उनके चहेतों को भी पदों से नवाजना होगा। वहीं जातिय स्तरीय संतुलन भी भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण होगा। नियुक्तियों में सभी जातियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिल जाए इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा इस माह के अंत तक खोलेगी नियुक्तियों का पिटारा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!