Download Our App

Home » राजनीति » राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के साथ धक्का-मुक्की, चश्मा टूटा, देखिये वीडियो

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के साथ धक्का-मुक्की, चश्मा टूटा, देखिये वीडियो

जबलपुर  (जयलोक)। भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और सख्ती भी बरती जा रही थी। इस दौरान भाजपा कार्यालय में काफी भीड़भाड़ भी थी। जिससे भाजपा कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लोगों को रोका जा रहा था। बताया जाता है कि सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक को भी प्रवेश करने में काफी दिक्कत हुई और धक्कामुक्की में उनका चश्मा भी टूट गया। जिसको लेकर हंगामा भी हुआ।

बताया जा रहा है कि सुमित्रा बाल्मिकी को प्रवेश से रोके जाने को लेकर यह हंगामा हुआ। जिसका उनके समर्थकों ने विरोध भी किया और बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान धक्का मुक्की में सांसद सुमित्रा बाल्मिक का चश्मा गिरकर टूट गया।

 

हालांकि कुछ देर बाद यह हंगामा शांत हो गया और सुमित्रा बाल्मिक को अंदर जाने दिया गया। भाजपा कार्यालय से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गार्ड और राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि के बीच झूमाझटकी होती दिखाई दी।

नहीं पहचाना गार्ड ने रोका, भड़की सांसद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक कक्ष में प्रवेश करने जा रहीं सांसद सुमित्रा वाल्मीकि को गार्ड ने रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला झूमाझपटी तक पहुंच गया।

वीडियो हुआ वायरल

भाजपा कार्यालय से सामने आए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गार्ड और सांसद के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बनी। मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया।

 

*राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम में भाजपा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि से धक्का मुक्की हुआ हंगामा*

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के साथ धक्का-मुक्की, चश्मा टूटा, देखिये वीडियो
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket