Download Our App

Home » कानून » जनसंपर्क आयुक्त बने दीपक सक्सेना ,कलेक्टर बनी प्रीति यादव

जनसंपर्क आयुक्त बने दीपक सक्सेना ,कलेक्टर बनी प्रीति यादव

राघवेंद्र सिंह होंगे जबलपुर के नए कलेक्टर, राम प्रकाश अहिरवार होंगे नगर निगम के नए आयुक्त

जबलपुर जय लोक। जबलपुर कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे दीपक कुमार सक्सेना सह आयुक्त जनसंपर्क मध्य प्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्य अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारियां को संभालेंगे। वही जबलपुर नगर निगम कमिश्नर आईएएस अधिकारी प्रीति यादव को आगरा मालवा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आज देर शाम प्रशासन ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं।

जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी। इंदौर नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बना दिया गया है।

इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया हैं। जबकि आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया हैं। वर्तमान में गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है। परीक्षित संजय राव झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। इंदौर विकास प्राधिकरण में सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » जनसंपर्क आयुक्त बने दीपक सक्सेना ,कलेक्टर बनी प्रीति यादव