Download Our App

Home » जबलपुर » धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, संंदेही बेटा लापता टीआई माढ़ोताल रात तक छिपाते रहे मामला

धारदार हथियार से बुजुर्ग की  हत्या, संंदेही बेटा लापता टीआई माढ़ोताल रात तक छिपाते रहे मामला

जबलपुर (जयलोक)।

माढ़ोताल थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है।

बुजुर्ग का शव उसके ही घर में लहुलुहान हालत में पाया गया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। जिस वक्त बुजुर्ग की हत्या हुई उस समय बुजुर्ग घर पर अकेला था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसियों को घर से बदबू आई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

लेकिन माढ़ोताल टी.आई.मौके पर दो घंटे तक नहीं पहँुचे जिसके बाद कंट्रोल रूम में आसपास के लोगों ने सूचना दी और मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद आनन-फानन में माढ़ोताल पुलिस घंटों बाद मौके पहुँची। देर रात तक थाना प्रभारी दोहरे हत्या इस मामले को छुपाने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग का शव लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। बुजुर्ग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ था और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को जागरूक करता था। बुजुर्ग की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
मृतक का नाम अजित सिंह बताया जा रहा है जो मदर टेरेसा नगर के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि अजित सिंह की हत्या दो दिनों पूर्व की गई है। कल रात जब बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मृतक का बेटा अमरजीत सिंह पिछले दो दिनों से लापता है। खास बात यह है कि मृतक का बेटा जाने से पूर्व घर में ताला लगाकर गया था। ताकि पड़ोसियों को शक ना हो। पुलिस को शक है कि मृतक के बेटे ने ही उसकी हत्या की है।

सिर पर धारदार हथियारों से हमला

शुरूआती जाँच में पुलिस को पता चला है कि मृतक के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है। सिर पर जोरदार वार किया गया था। इसके बाद उनका गला भी रेता गया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जाँच शुरू कर दी है।

बेटे पर हत्या की आशंका

पुलिस को शक है कि हत्यारा मृतक का छोटा बेटा ही है। क्योंकि वहीं घर में ताला लगाकर गायब हो गया है। घर में पिता था यह बात सिर्फ उसके छोटे बेटे को ही पता थी। अब पुलिस छोटे बेटे अमरजीत सिंह की तलाश कर रही है।

धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि

पुलिस को जाँच में पता चला है कि मृतक धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। अजित सिंह लंबे समय से सिक्ख संगत में प्रवचन देते थे। समाज में उन्हें धार्मिक मार्गदर्शक के रूप में देखा जाता था। उनकी मौत से उनके परिचित सदमें में दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर उनकी हत्या करना आश्चर्य की बात है।

बड़ा बेटा प्रदेश के बाहर

माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि अजीत सिंह अपने छोटे बेटे अमरजीत सिंह के साथ रहते थे। अजित सिंह के बड़े बेटे गुरमीत सिंह केंद्रीय विद्यालय में प्रदेश के बाहर पदस्थ हैं। जिसको पुलिस ने सूचना दे दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अजित सिंह और उनका अविवाहित छोटा बेटा अमरजीत सिंह रहता था। दोपहर बाद बड़े बेटे गुरमीत की जबलपुर पहुंचने की संभावना है।

छोटा बेटा अमरजीत लापता

पिछले दो दिनों से छोटा बेटा घर के बाहर ताला लगाकर लापता हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि दो दिनों पूर्व अमरजीत घर के सामने दिखाई दिया था। दो दिनों से वह दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने क्षेत्र के कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं।

इनका कहना है

मदर टेरेसा नगर में बुजुर्ग का शव पाया गया है। छोटा बेटा लातपा है। बुजुर्ग की हत्या की गई है। मामले की जाँच जारी है।
नीलेश दोहरे,
 थाना प्रभारी

 

दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त , राघवेन्द्र सिंह और प्रीति यादव ने संभाला कलेक्टर का पदभार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, संंदेही बेटा लापता टीआई माढ़ोताल रात तक छिपाते रहे मामला
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket