
जबलपुर (जय लोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में आज से मनाया जा रहा है। जिसके प्रथम दिन पर आज शहर में जगह जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान को लेकर यह संदेश दिया गया है कि रक्तदान महादान है यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। रक्तदान शिविरों के अलावा भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं वार्ड स्तर पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय जनों की उपस्थिति में किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुजराती मंडपम, जयंती कॉम्प्लेक्स में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि एवं सांसद आशीष दुबे की उपस्थिति रही। सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं गेल इंडिया के अध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, युवा मोर्चा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर एवं संचालन सोनू बचवानी के द्वारा किया गया। इसके अलावा सेंट अलॉयसियस स्कूल सदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा विक्टोरिया एवं डिसिल्वा स्कूल मेंं स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। ललित कला संस्थान बर्न कंपनी में आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आदि शंकराचार्य चौक पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेशन सेंटर घंटाघर में वोकल फॉर लोकल को लेकर भी आयोजन किया गया।

शिविरों का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया। रक्तदान शिविरों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीराम कॉलेज के रक्तदान शिविर भी पहुँचे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रक्तदान कर चुके युवाओं से चर्चा की और उनके साथ गु्रप फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्रा, राजुल करसोलिया भी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ाया उत्साह
इसके साथ ही अलग अलग रक्तदान केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों ने पहुँचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। जनप्रतिनिधियों में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक नीरज सिंह अपने अपने क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविरों में पहुँचे और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने रक्तदाताओं से की चर्चा
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं से की भी चर्चा की और कहा कि वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। जिससे जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही कलेक्टर ने रक्तदाताओं को सर्टिफिके भी वितरित किए।
मेडिकल में चूहे काटने के मामले में जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाही
Author: Jai Lok







