
सैकड़ों समर्थक पहुंचे जमकर हुआ प्रदर्शन, भीड़ ने दो पुलिस वालों से की झूमाझटकी

सांसद – विधायक भी मौके पर पहुंचे

जबलपुर जय लोक अपडेट। आज रात करीब 8:00 बजे के दरमियान नगर के पूर्व महापौर पूर्व भाजपा के नगर अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू दो पहिया वाहन पर बलदेव बाग से रानीताल की ओर जा रहे थे। रोजाना की तरह महिला मार्केट के सामने पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाकर रखा था और इस दौरान एक नव आरक्षक ने प्रभात साहू को भी रोक लिया।

पूर्व महापौर ने अपना परिचय दिया लेकिन यहां पर दोनों के बीच में बातचीत और कहासुनी बहस में बदल गई और पुलिस कर्मी द्वारा आवेश में आकर प्रभात साहू के साथ गाली गलौज कर दी गई। सूत्रों को कहना है कि इसके बाद मामला और गरमा गया और दोनों के बीच में हाथापाई भी हुई जिसमें श्री साहू के बाएं कान के ऊपर चोट आई। विवाद बढ़ता देख साथी पुलिस कर्मी को अन्य पुलिस वालों ने वहां से तत्काल भगा दिया। हंगामे की खबर मिलते ही सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अभिलाष पांडे पूर्व महापौर प्रभात साहू को दो पहिया वाहन में बैठाकर बलदेवबाग से रवाना हो गए। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक काफी देर तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और वहां जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्व महापौर के साथ इस बदसलूकी की घटना की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी सैकड़ों की संख्या में समर्थक बलदेवबाग में एकत्रित हो गए।
इस दौरान समर्थकों द्वारा वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के साथ इस अभद्रता के आक्रोश के कारण धक्का मुक्की भी की गई।
मौके की नजाकत को देखते हुए बड़ी संख्या में आसपास के थानों का पुलिस बल भी वहां पहुंच गया और आक्रोर्षित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
पूर्व महापौर प्रभात साहू का कहना था की चेकिंग करना अपनी जगह ठीक है लेकिन बदसलूकी से आम नागरिकों के साथ पेश आने का अधिकार पुलिस कर्मियों को किसी ने नहीं दिया है।
श्री साहू ने कहा कि पुलिस चेकिंग पॉइंट लगाकर क्या कर रही है और क्या नहीं कर रही है सभी को पता है कितने चालान कागजों पर कट रहे हैं और कितने मौखिक कट रहे हैं इस बात की जानकारी भी सभी को है। एक तरीके से लूट का अड्डा बन चुके यह चेकिंग पॉइंट शहर की जनता को परेशान करने का और लूटने का अड्डा बन चुके है।
घटना के एक डेढ़ घंटे बाद तक वहां हंगामे का माहौल बना हुआ था और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता वहां एकत्रित हो गए थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे जो आक्रोशित लोगों को समझने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे थे।
https://www.instagram.com/reel/DOwCrpDDKQ0/?igsh=aWdjd2trZmE4OWF4
https://www.instagram.com/reel/DOwCrpDDKQ0/?igsh=aWdjd2trZmE4OWF4
Author: Jai Lok







