Download Our App

Home » अपराध » पाटन में अधेड़ की धारदार हथियारों से हत्या

पाटन में अधेड़ की धारदार हथियारों से हत्या

जबलपुर (जयलोक)। पाटन थाना अंतर्गत धनेटा गांव में देर रात एक अधेड़ की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव का आज सुबह उसकी ही दुकान के सामने लहुलुहान हालत में पाया गया। बताया जा  रहा है कि अधेड़ देर रात खाना खाने के बाद अपनी दुकान में सोने चले गए थे। तभी उन पर किसी ने हमला किया।

मृतक का नाम रघुवीर सिंह उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है। जो ग्राम धनेटा के रहने वाले हैं। रघुवीर सिंह कल रात रात में खाना खाने के बाद अपनी दुकान में सोने के लिए गए थे, जब आज सुबह वे अपने घर नहीं लौटे तो परिवार वाले दुकान पहुँचे। दुकान के सामने रघुवीर की लहुलुहान हालत में लाश पड़ी हुई थी।
उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान दिखाई दे रहे थे। सूचना पर पहुँची पाटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गई है। पूछताछ में परिवार वालों ने किसी से भी दुश्मनी की बात नहीं कबूली है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर हत्यारे तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

 

 

दारूखाना खुला हुआ है काहे की पुलिस…रोड पर बसें खड़ी हंै.. ये क्या काम कर रही माढ़ोताल पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पाटन में अधेड़ की धारदार हथियारों से हत्या