Download Our App

Home » अपराध » जीजा का कटा सर लेकर थाने पहुँचा था, कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा,मार्च 2021 में तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई थी सनसनीखेज हत्या, गर्दन और हाथ के पंजे

जीजा का कटा सर लेकर थाने पहुँचा था, कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा,मार्च 2021 में तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई थी सनसनीखेज हत्या, गर्दन और हाथ के पंजे

जबलपुर, (जयलोक)।
बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर बेरहमी से जीजा की हत्या करने वाले साले को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला मार्च 2021 का है। जब तिलवारा थाने में एक युवक ने अपने जीजा की हत्या कर दी।जीजा की हत्या के बाद उसकी गर्दन और हाथ के पंजे लेकर वह थाने पहुँच गया। यहां उसने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। करीब साढ़े चार साल तक चली सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश संजोग सिंह बाघेला की कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही तीन हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया।अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बबिता कुल्हारा नागदेव ने बताया कि आरोपी अपनी बहन द्वारा विजेत कश्यप से प्रेम विवाह किए जाने से नाराज था। इसलिए उसने अपने जीजा विजेत की हत्या कर दी। 11 मार्च 2021 की सुबह ग्राम रमनगरा तिलवारा निवासी आरोपी धीरज शुक्ला उर्फ मिंटू ने अपने छत से विजेत कश्यप को बाड़ी के पीछे देख लिया। वह हंसिया से विजेत पर हमला करने पहुँचा जिसे देखकर विजेत खेत की ओर पहुँचा। मिंटू ने पीछे से वार किया और उसके बाद सामने से कई वार किए। जिससे विजेत की गर्दन धड़ से अलग हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतक के दोनों हाथ के पंजे भी काट लिए। आरोपी थाने जा रहा था लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

हमने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जीजा का कटा सर लेकर थाने पहुँचा था, कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा,मार्च 2021 में तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई थी सनसनीखेज हत्या, गर्दन और हाथ के पंजे

Top Headlines

Live Cricket