
जबलपुर जय लोक अपडेट । संभागीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थ ट्राइबल विभाग की डिप्टी कमिश्नर उषा अजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया। बड़े पद की महिला अधिकारी द्वारा उठाए गए इस कदम से प्रशासनिक महकमें में हड़कप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार संभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ित किए जाने की उंगलियां उठी है। महिला अधिकारी ने एक माह का वेतन जमा कर आज अपना इस्तीफा दे दिया है । समाचार के संबंध में महिला अधिकारी से लगातार जय लोक ने दूरभाष पर चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन पर उत्तर नहीं दिया। प्रेषित किए गए इस्तीफा में क्या कारण दिए गए हैं इसका विवरण प्रतीक्षित है।

उनके इस्तीफा की खबर आज की तरह पूरे संभाग के साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे में फैली और हर कोई इस बड़े कदम के पीछे की सही वजह जानने का इच्छुक नजर आया।






