Download Our App

Home » दुनिया » ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों: जीतू पटवारी

ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों: जीतू पटवारी

भोपाल (जयलोक)। छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी का जहां एक ओर विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस दोषियों पर कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद किए हुए है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मौत के मामले में अब तक कई लोगों पर कार्रवाई की गई है। दवा निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद भी कांग्रेस मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की कार्रवाई पर हमलावर बने हुए हैं। जीतू ने एस रंगनाथन के लिए मौत की सजा की मांग की है। जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने सवाल करते हुए कहा, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए कंपनी के मालिक को मौत की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन आप ड्रग कंट्रोलर को क्यों छोड़ रहे हैं, जो इस घटना का मुख्य दोषी है? स्वास्थ्य मंत्री उसे क्लीन चिट क्यों देते रहे? इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक इस एक महीने में कफ सिरप की 157 बोतलें बिक चुकी हैं। भाजपा हिंदू-मुस्लिम मुद्दे उठाकर और कांग्रेस के बारे में तरह-तरह की नकारात्मक बातें कहकर आपसे वोट लेती है। ड्रग कंट्रोलर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। अगर वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, तो सीएम को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

 

छिंदवाड़ा दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों: जीतू पटवारी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket