
जबलपुर (जय लोक)। बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है और यहां मुख्य मुकाबला भाजपा गठबंधन और लालू यादव के गठबंधन के बीच हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव प्रचार अभियान में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहती है और बिहार में भाजपा के प्रचार के लिए अन्य प्रदेश के लोगों को भी बुलाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के लोग भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाए गए हैं। जबलपुर से भाजपा के नगर मंत्री राघवेंद्र यादव जो कि लालू यादव के नाम से जाने जाते हैं, उनको भी बिहार में भाजपा के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप गई है। लालू यादव को बिहार के बेगूसराय विधानसभा के तेघरा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार के अभियान का जिम्मा सौंपा गया है। राघवेंद्र यादव लालू विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं और नगर मंत्री हैं। उन्हें चुनाव प्रचार का लंबा अनुभव भी है।

राघवेंद्र यादव की पत्नी श्रीमती अंशुल यादव कमला नेहरू वार्ड से भाजपा की पार्षद और मेयर इन काउंसिल की सदस्य भी हैं।
जबलपुर के लालू यादव अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र तेघरा में लगातार ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर रहे हैं और चुनाव प्रचार अभियान को गति दे रहे हैं।

Author: Jai Lok







