Download Our App

Home » जबलपुर » 8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जबलपुर में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का भव्य समापन

8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जबलपुर में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का भव्य समापन

जबलपुर (जयलोक)। मित्र संघ द्वारा नगर निगम के सहयोग से तथा मेगा माइंड के साथ आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के 6वे वर्ष का पुरस्कार वितरण उमंग, उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजन से हुई। इसके पश्चात स्कूली-छात्राओं ने देशभक्ति, स्वच्छता जागरूकता की शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का उत्साह देखने को मिला। जिसका उदाहरण तालियों की गडग़ड़ाहट से सुनाई दिया। वहीं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। वर्ष 2019 में प्रारंभ इस प्रतियोगिता के आयोजन का यह छठवां वर्ष रहा। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 8,300 बच्चों ने निबंध लिखकर पिछले वर्ष आयोजित हुई प्रतियोगिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभूतपूर्व निबंध प्रतियोगिता-आशीष दुबे- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सांसद आशीष दुबे ने निबंध प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि निबंध प्रतियोगिता का ऐसा आयोजन उन्होंने पहली बार देखा है। यह अभूतपूर्व निबंध प्रतियोगिता है।
प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे विजयी-अशोक रोहाणी- मित्र संघ द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता भी सराहना करते हुए विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि कार्यक्रम में जितने भी छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं वे सभी विजयी हैं। क्योंकि यह कार्यक्रम स्वच्छता को लेकर शहर को जागरूक कर रहा है ।
एमएलबी ग्राउंड भी पड़ा छोटा- इस वर्ष आयोजित हुए निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एमएलबी स्कूल का ग्राउंड भी कम पड़ गया। कार्यक्रम स्थल छात्र छात्राओं की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। यहां कार्यक्रम में आए छात्रों के पुरस्कार पाकर चेहरे खिल उठे तो दूसरी ओर दूसरे छात्रों ने भी अगले साल आयोजित होने वाली निबंध प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही।
गु्रप ए से अक्षित प्रथम -गु्रप ए से विजेता रहे छात्र प्रथम स्थान पर अक्षित कुमार सुमन (माउण्ट लिट्रा) को लेपटॉप व 11 हज़ार नगद मिला, दूसरे स्थान पर गौरव सोनी (बेथेल मिशन) को 51 सौ तथा टेबलेट, तीसरे स्थान पर आरूषि भट्ट (सेंट जोसेफ कॉन्वेंट) को 31 सौ रूपये तथा स्मार्ट वॉच मिला।

गु्रप बी से प्राची पहले स्थान पर- गु्रप बी से प्राची कोरी (केवी नं 2 जीसीएफ) पहले स्थान पर रहीं जिन्हें लेपटॉप व 11 हज़ार नगद मिला। इसी तरह दूसरे स्थान पर परिविता कुलस्ते (सत्य प्रकाश स्कूल) को 51 सौ एवं टेबलेट और तीसरे पर तनवी पटेल (ब्लेसिंग किड्स को 31 सो रूपये स्मार्ट वॉच मिला।
लाईव सवालों का जवाब देकर जीती साइकिल- गु्रप ए से साईकिल के आविष्कार के वर्ष बताने के सवाल का सही जवाब दे कर साइकिल जीतने वाली विजेता रहीं सेंट जेवियर्स शांतिनगर स्कूल से छात्रा आशमि पवैया। वहीं क्राईस्टचर्च स्कूल के सम्यक जैन ने नर्मदा तट पर बने चार घाटों का नाम बताकर साइकिल के हकदार बनें।

शहर के 122 स्कूलों ने लिया भाग-मित्र संघ द्वारा जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में जबलपुर के 122 स्कूलों ने भाग लेकर एक रिकार्ड कायम किया है। शहर में यह पहला मौका था, जब एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में छात्र—छात्रा व अभिभावक एकत्रित हुए।

तो अगले वर्ष एक लाख का ईनाम मिलेगा- इस कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू ने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष यदि निबंध प्रतियोगिता में दस हजार से अधिक बच्चे भाग लेते हैं तो प्रथम विजेता को एक लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी और यदि इस संख्या से कम बच्चों ने भाग लिया तो 51 हजार रूपये की राशि दी जाएगी।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित -कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नु, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पाण्डे, विधायक नीरज सिंह, पूर्व विधायक विनय सक्सेना,अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, श्रीमति रजनी साहू, दामोदर सोनी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, जितेन्द्र कटारे, श्रीमति मधुबाला, विध्येश भापकर, श्रीमति प्रतिभा भापकर, उद्योगपति संदीप विजन, डॉ. हितेष लोकवानी, डॉ. शोभित बड़ेरिया, डॉ. रोहित सिंघई, कपील खत्री, शरद अग्रवाल रहे। जिनका सम्मान ‘’मित्र संघ’’ के अध्यक्ष सच्चिदानन्द शेकटकर, परितोष वर्मा, श्रीमति शालिनी वर्मा, शुभम् शुक्ला, महेश झारिया, विरेन्द्र यादव, वीजेन्द्र मेवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यम तिवारी ने किया।

208 नक्सलियों ने डाले हथियार, 110 महिलाएं 98 पुरुष, कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जबलपुर में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का भव्य समापन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket