Download Our App

Home » अपराध » माढ़ोताल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, अब परियोजना अधिकारी के घर का ताला टूटा

माढ़ोताल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, अब परियोजना अधिकारी के घर का ताला टूटा

जबलपुर (जयलोक)। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में लगातार चोरी और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही रही है ।यह क्षेत्र अब आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम हो रहा है।  कृष्ण कुमार डेहरिया उम्र 50 वर्ष निवासी गली नम्बर 10 नक्षत्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कलेक्ट्रर उमरिया जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

12 तारीख को रात लगभग 8 बजे अपने परिवार के साथ उमरिया चला गया था उसके घर में ताला लगा था  रात वापस आकर देख मेनगेट का ताला लगा था उसकी पत्नी सरोज डेहरिया ने ताला खोला तथा देखा इंटरलाक टूटा था घर के अंदर जाकर देखा पूरा सामान बिखरा था कमरे में जाकर देख आलमारी का लॉक टूटा था सभी सामान बिखरा था आलमारी का लॉक टूटा पत्नी ने आलमारी चैक की देखा सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 1 हार, चांदी की 2 जोड़ी पायल, नगदी 2 लाख रूपये नहीं थे दूसरे कमरे मे जाकर देखा वहां पर रखा सेमसंग कम्पनी का टेबलेट भी नहीं था कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे का इंटरलॉक तोडक़र घर में घुसकर चोरी कर  ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

भुल्लर की भूल भुलैया, 50 से ज्यादा संपत्तियाँ लॉकर की चाबियाँ मिलीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » माढ़ोताल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, अब परियोजना अधिकारी के घर का ताला टूटा