Download Our App

Home » अपराध » हवाला कांड में एएसपी दीपक मिश्रा को जाँच कमेटी ने किया तलब

हवाला कांड में एएसपी दीपक मिश्रा को जाँच कमेटी ने किया तलब

एसडीओपी पूजा पांडे के व्हाटसएप डिटेल्स के लिए पुलिस ने लिखा मेटा को पत्र, जमानत पर सुनवाई आज

जबलपुर (जयलोक)। कटनी से नागपुर जा रही हवाला की लगभग 3 करोड़ रुपए की राशि लूटने वाले पुलिसकर्मियों पर लगातार जाँच का शिकंजा कसता जा रहा है। एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिस कर्मी जेल में हैं। पुलिस अधिकारी पूजा पांडे की जमानत के संबंध में कल सिवनी के जिला सत्र न्यायाधीश के समक्ष वकीलों ने अपना पक्ष रखा है। आज शनिवार को पूजा पांडे की जमानत से संबंधित निर्णय आने की उम्मीद है।
दूसरी ओर सिवनी जिले में पदस्थ एएसपी दीपक मिश्रा को बयान देने के लिए जबलपुर में गठित एसआईटी के समक्ष तलब किया गया। सूत्रों के अनुसार कल इस पूरे प्रकरण के संबंध में एएसपी दीपक मिश्रा के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

घटना दिनांक को एसडीओपी पूजा पांडे ने व्हाट्सएप कॉल पर काफी देर तक किसी से सर सर करके बात की थी यह कॉल कई बार किए गए थे। अब जाँच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्हाट्सएप कॉल पर पूजा पांडे ने किस अधिकारी और पुलिसकर्मियों से बात की।
इसके लिए जाँच टीम की ओर से व्हाट्सएप का संचालन कर रही मेटा कंपनी को पत्र लिखा गया है और उनसे जानकारी माँगी गई है। इनका ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित बताया जाता है। मेटा के माध्यम से पुलिस ने यह जानकारी चाही है ताकि जाँच में और गति मिल सके एवं जो बातें छुप रही है वो निकलकर सामने आ सके।

अधिवक्ता असीम त्रिवेदी साथियों ने साथ पहुँचे सिवनी कोर्ट
इस मामले में पुलिस अधिकारी पूजा पांडे की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता असीम त्रिवेदी, सुशील तिवारी और विनीत टहनगुरिया सिवनी के जिला न्यायालय में उपस्थित हुए और जमानत के संबंध में बहस की। पुलिस अधिकारी पूजा पांडे का 2 साल का बेटा भी विशेष अनुमति के बाद अपनी मां के साथ जेल में है क्योंकि उसकी देखरेख करने और कोई नहीं है। इसी वजह से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी की ओर से इस बात का आधार बनाया गया है कि 2 साल के बेटे को भी अच्छे वातावरण में रहने का मौलिक अधिकार है।
इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी जमानत का आधार बनाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आज शनिवार को इस पर निर्णय आने की बात कही जा रही है।

अब निगम-मंडल पर नजर, संगठन में खाली हाथ रह गये नेताओं की उम्मीदें बरकरार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हवाला कांड में एएसपी दीपक मिश्रा को जाँच कमेटी ने किया तलब