Download Our App

Home » News » उपार्जन का काम देने से पहले समितियों की होगी जाँच

उपार्जन का काम देने से पहले समितियों की होगी जाँच

जबलपुर (जय लोक)। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने खरीदी केंद्रों से संबंधित जिले की ऐसी सभी समितियों और गोदामों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं, जहाँ पूर्व वर्षों में उपार्जित गेहूँ की कुछ मात्रा को अमानक या वजन में कम पाये जाने पर उसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया था। कलेक्टर के निर्देश के साथ नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चिन्हित की गई इन समितियों और गोदामों की सूची भी अधिकारियों को भेजी है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपार्जन का काम देने के पहले ऐसी सभी समितियों और गोदामों की पर्याप्त जाँच की कर ली जाये। यदि इन समितियों को कार्य दिया जाता है तो इन पर कड़ी नजर रखी जाये तथा हर हाल में उपार्जित स्कंध की मानक गुणवत्ता सुनिश्चचित की जाये।

बता दें कि नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक ने हाल ही में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को पत्र भेजकर पिछले तीन वर्षोंं में जबलपुर जिले की कुछ समितियों द्वारा अमानक गुणवत्ता का गेहूं, जिसमें बाह्य पदार्थ की अधिकता थी, उपार्जित करने की जानकारी दी है। प्रबंध संचालक ने कहा है कि ऐसी समितियों और गोदामों में उपार्जित गेहूँ को खाद्य निगम द्वारा अस्वीकृत कर दिये जाने से शासन को क्षति पहुंचती है। प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम ने इन समितियों और गोदामों को इस वर्ष उपार्जन काम देने के पहले उनकी सघन जाँच करने तथा यदि इन्हें काम दिया जाता है तो एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही गेहूँ का उपार्जन सुनिश्चित करने कहा है।

जबलपुर एसडीएम का खिरहनी घाट पर छापा, पकड़ी गई चोरी की रेत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » उपार्जन का काम देने से पहले समितियों की होगी जाँच