Download Our App

Home » भारत » त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई

त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पर्व की बधाई दी, कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में  जीएसटी बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की। पीएम ने कहा कि इस बार त्योहारों के दौरान जीएसटी बचत उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। पीएम ने कहा कि देश में त्योहारों का उल्लास है। कुछ दिन पहले दीवाली मनाई गई और अब छठ पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप जहां भी हैं वहीं से छठ पर्व में भाग लें। पीएम ने छठ को लेकर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस अवसर पर मैंने पत्र लिखकर अपनी भावनाएं साझा की थी। कई मुद्दों पर बात की थी। लोगों का इसपर मुझे जवाब मिला। ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में गर्व है। इस बार माओवादी क्षेत्रों में दिवाली की रौनक दिखी।

7 नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम का 150 वर्ष पूरे होंगे, यादगार बनाने की अपील की
पीएम मोदी देशवासियों से आह्वान किया कि वे 7 नवंबर को ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के दिल में भावनाओं और गर्व का संचार करता है, इसलिए आने वाली पीढिय़ों के लिए इसकी विरासत को आगे बढ़ाना जरूरी है। मोदी ने कहा कि आगामी दिनों में देशभर में ‘वंदे मातरम’ से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पूरे मन से इस आयोजन में भाग लें। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि ‘वंदे मातरम’ पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था, और यह गीत भारत की आज़ादी की भावना का एक अहम प्रतीक रहा है।

बेंगलुरु के इंजीनियर की तारीफ की
पीएम ने कहा कि बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा ने 6 झीलों और 40 कुओं को साफ कर दोबारा जिंदा किया। स्वच्छता को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। पीएम ने कपिल शर्मा को धन्यवाद भी कहा।

मैंग्रोव को बढ़ावा देने की अपील
समंदर के किनारे मैंग्रोव को ज्यादा से ज्यादा लगाने की पीएम ने अपील की। उन्होंने कहा कि ये मैंग्रोव हमें सुनामी और अन्य आपदाओं से बचाते हैं। अहमदाबाद के धोलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में इसे लगाया गया। मछली पालकों को भी इससे फायदा हो रहा है। जलीय जीव में भी इससे बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने की अपील की
पीएम ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ये कुत्ते हमारे परिवेश में आसानी से ढल जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी इन्हें अपनाया है।

मोदी बोले- कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। समाज का हर वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आता है।
ऑपरेशन सिंदूर- ने सचमुच हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस साल उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था।
जीएसटी बचत उत्सव – पीएम ने बताया जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़ का गार्बेज कैफे – पीएम ने अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू करने के बारे में बताया। अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले भरपेट खाना परोसा जाता है।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लें – सरदार पटेल आधुनिक समय में देश के सबसे महान व्यक्तियों में से एक रहे हैं। गांधीजी से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया। मैं आग्रह करता हूं कि 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर हो रही ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लें, और अकेले ही नहीं, बल्कि दूसरों के साथ भी भाग लें।

हवाला कांड में एएसपी दीपक मिश्रा को जाँच कमेटी ने किया तलब

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!