Download Our App

Home » अपराध » गोयनका के इस्पात कारखाने में अब टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी करेगा जाँच, अंतरराज्यीय शिकार गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा,

गोयनका के इस्पात कारखाने में अब टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी करेगा जाँच, अंतरराज्यीय शिकार गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा,

जबलपुर (जयलोक)
सिहोरा के वन परिक्षेत्र में हुई तेंदुए की मौत के मामले में यह बात वन विभाग की टीम ने पुख्ता कर दी है कि उसका शिकार किया गया था। इस खुलासे के बाद हडक़ंप मचा हुआ है। तेंदुए के शव से उसके नाखून और दांत गायब थे। डीएफओ ऋषि मिश्रा ने कहा था कि शिकार के बाद तेंदुए के नाखून और दंात निकाल लिए गए हैं। वहीं अब यह बात भी सामने आ रही है कि 250 एकड़ में फैले निसर्ग इस्पात फैक्ट्री के परिसर में वन्य जीवों का शिकार किया जा रहा है।
मेसर्स निसर्ग इस्पात कंपनी के परिसर में मृत पाए गए तेंदुए की मौत की जाँच के लिए टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी सक्रिय हो गई है और जल्द ही उसके आने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही वन क्षेत्र में 24 घंटे वन अमला तैनात है। ताकि यहां होने वाले संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

पीएम रिपोर्ट ने खोले राज

निसर्ग इस्पात प्रा. लि. कंपनी के परिसर में मिले तेंदुए की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि तेंदुए की मौत करंट लगने से की गई थी। इसके पूर्व भी यहां सूअरों का शिकार करंट लगाकर ही किया गया था। जिसके बाद से यह साफ हो गया कि यहां वन्य जीवों का करंट लगाकर शिकार किया जा रहा है।

फेक्ट्री घिरी सवालों के घेरे में

इस मामले में फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन गायब है। फैक्ट्री का मैनेजर फरार बताया जा रहा है। तीन कर्मचारियों की हुई गिरफ्तारी के बाद किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

अंतरराज्यीय गिरोह पर शक

सूअरों के बाद जिस तरह से तेंदुए का शव बरामद किया गया है उसे देखकर अंतरराज्यीय शिकार करने वाले गिरोह का इस मामले से जुड़े होने की आशंका जाहिर की जा रही है। वन विभाग की टीम फैक्ट्री से जुडे अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वन विभाग की टीम को शक है कि इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने से वन्य जीवों का शिकार करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हो सकेगा।

 

फैक्ट्री के नाम पर गोयनका के फार्म हाउस में शिकार का खेल!, तेंदुए के नाखून और दांत गायब, दो वनकर्मी सस्पेंड, शाम तक आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उद्योगपति गोयनका की फैक्ट्री के परिसर में वन्य प्राणी हो रहे हैं शिकार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » गोयनका के इस्पात कारखाने में अब टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी करेगा जाँच, अंतरराज्यीय शिकार गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा,

Top Headlines

Live Cricket