
जबलपुर (जय लोक)। आइए पहले बैठिए आज और अभी आपका काम होगा। ये आत्मीय संवाद आज मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान देखने को मिला। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रात: 11 बजे जनसुनवाई कक्ष पहुंचे जहां आवेदकों को देखा की अपनी समस्याओं को रखने आए हैं तो उन्हें अपने पास बुलाया और बिठाकर उनकी सुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर शहर में अवैध कालोनियों को विकसित करने संबंधी भी शिकायतों आईं, उस पर भी निगमायुक्त ने तत्काल स्थलों का निरीक्षण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।इस मौके पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, वी एन बाजपेई , प्रशांत गोटियां, सहायक आयुक्त वेद प्रकाश सहित सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

एन.एम.टी.को कराया जाएगा व्यवस्थित, बंदरिया तिराहा से कटंगा तक साइकिल ट्रैक पर काम शुरू
बंदरिया तिराहा से कटंगा तक ट्रैक पर सफाई और पेड़ों की छंटाई का काम निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शुरू कराकर व्यवस्थित करवाने के लिए अधिकारियों को आज निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए भी एन. एम. टी. को भी व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने और नियमित रूप से साफ सफाई करवाने के लिए अधिकारियों से कहा है।आज निगमायुक्त ने मदन महल स्टेशन से पुराना बस स्टैंड एवं बंदरिया तिराहा से कटंगा तक साइकिल ट्रैक का निरीक्षण किया और अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त स्वास्थ्य, कार्यपालन यंत्री,उद्यान अधिकारी, एवं अतिक्रमण अधिकारी को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि दोनों स्थल नागरिकों के उपयोग की है। इन स्थलों को बहुत सुंदर साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने नियमित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।






