
जबलपुर (जय लोक)। समीपस्थ जिले कटनी के कैमोर में आज दिन दहाड़े हुई बजरंग दल के नेता नीलेश उफऱ् नीलू रजक की हत्या कर दी गई । सुबह लगभग 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने एक अज्ञात हमलावर ने एकदम नजदीक से गोली मारकर नीलेश उर्फ नीलू रजक को मौत के घाट उतार दिया। नीलू रजक का कुछ ही महीने पहले भाटिया मुहल्ला निवासी एक युवक से विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट भी थाने में हुई थीं। घटना के बाद जबलपुर जोन पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा कटनी पहुँचे और डी आई जी अतुल सिंह भी घटनास्थल कैमोर पहुँचे और स्थितियों का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
शव को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। यहां विधायक संजय पाठक ने पहुंच कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की ।इस दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा पूरे समय मौजूद रहकर कानून व्यवस्था बनाने और उपस्थित जनों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते रहे।
उक्त मामले में पुलिस दो संदिग्ध आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही उनमें एक वही युवक है जिससे दो महीने पहले नीलू रजक का विवाद हुआ था। अमरैया पार निवासी यह युवक आज सुबह अमरैया पार में ही रहने वाले प्रिंस नामक एक युवक के साथ देखा गया था। वारदात के बाद पुलिस मुख्य आरोपी के साथ साथ प्रिंस की भी तलाश कर रही थी। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रिंस के पिता जोसफ को लगी उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जोसफ पेशे से बस ड्राईवर है। सुबह वह बस लेकर कटनी आया था। सुबह 11 बजे बस लेकर वह कैमोर के लिए रवाना हुआ। घर पहुंचते ही उसने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। जोसेफ की पत्नी द्वारा भी जहर का सेवन कर लिए जाने की चर्चा है पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक एस पी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैमोर पहुंच चुके हैं। तनाव और आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी कैमोर रवाना किया गया है।

टी आई एवं आरक्षक लाइन अटैच
पूरे मामले के बाद टी आई कैमोर अरविंद चौबे और पुलिस आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कैमोर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश नीलू रजक की अकरम खान, प्रिंस जोसफ नाम के दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कैमोर में बजरंग दल, भाजपा से जुड़े नीलू रजक की हत्या की जानकारी लगते ही पूरे कैमोर विजयराघवगढ़ नगर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई । हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विजयराघवगढ़ कटनी मार्ग पर चका जाम कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर बिहार चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने पटना गए हुए स्थानीय विधायक संजय पाठक एवं सांसद वी डी शर्मा ने पटना से ही पुलिस प्रशासन से बात कर हत्या करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की माँग की तथा संजय पाठक विशेष विमान से शाम को विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की।
सूत्रों के अनुसार हत्या के संदिग्ध आरोपी बताये जा रहे अकरम खान व उसके साथी स्कूल कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं, युवतियों से लव जिहाद की तर्ज पर अश्लील छेडख़ानी करते थे जिसका विरोध नीलू रजक द्वारा किया जाता था। इसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी अकरम खान से मिलकर नीलू रजक पर मामला दर्ज कर दिया था, टी आई के सामने अकरम खान ने गोली मारने की दी थी । घटना के बाद कैमोर में तनाव की स्थित निर्मित हो गई थी और देखते ही देखते पूरा बाजार और क्षेत्र कफ्र्यू के जैसे बंद हो गया था।
आरोपी और संरक्षण देने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही जाँच के बाद अवैध पाए गए तो दहाये जायेंगे आरोपियों के घरइस घटना के जो तनाव पूर्ण स्थित निर्मित हुए और लॉ एंड आर्डर बिगड़ा उसको देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा है कि आरोपी अकरम और प्रिंस के खिलाफ और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमें काम पर लगी हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी भी कर ली जाएगी।
वहीं जनता की हत्यारों के घर गिराने की माँग पर कलेक्टर ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुसार जो प्रक्रिया ऐसे मामलों में तय की गई है उसके अनुसार कल से नगर पालिका के दौरा उनसे अनुरूप नोटिस जारी कर सुनवाई उपरांत यह प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Author: Jai Lok







