Download Our App

Home » Uncategorized » संघ की शुरू हुई कार्यकारी मंडल बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत हुए शामिल, 46 प्रांतों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद, शताताब्दि वर्ष के कार्यक्रमों के साथ रणनीतियों पर हो रही चर्चा

संघ की शुरू हुई कार्यकारी मंडल बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत हुए शामिल, 46 प्रांतों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद, शताताब्दि वर्ष के कार्यक्रमों के साथ रणनीतियों पर हो रही चर्चा

जबलपुर (जयलोक)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक आज  कचनार सिटी में प्रारम्भ हो गई। बैठक का शुभारंभ संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पार्चन अर्पित कर किया। इस बैठक में संघ के सभी 6 सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, मुकुंदा, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार व अतुल लिमये सहित अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य, सभी 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक एवं निमंत्रित कार्यकर्ताओं सहित कुल 407 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
बैठक के प्रारम्भ में पिछले दिनों में समाज जीवन की दिवंगत हस्तियों जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े, वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, दिल्ली के वरिष्ठ राजनेता विजय मल्होत्रा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कस्तूरीरंगन, पूर्व राज्यपाल एल. गणेशन, गीतकार पीयूष पाण्डेय, फिल्म अभिनेता सतीश शाह, पंकज धीर, हास्य अभिनेता असरानी, असम के प्रसिद्ध संगीतज्ञ जुबिन गर्ग सहित, पहलगाम में मारे गए हिन्दू पर्यटकों, एयर इंडिया हादसे, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब सहित देश के अन्य भागों में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।एक नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में स्वयं सेवक संघ के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होने के लिए जबलपुर आ सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक की शुरुआत हुई, जिसे सरसंघचालक मोहन भागवत ने संबोधित किया। उनके साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह-सरकार्यवाह, अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र एवं प्रांत स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और समविचारी संगठनों के प्रमुख भी बैठक में शामिल हुए हैं।

सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श

तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर देशभर में चल रहे अभियानों और आगामी योजनाओं पर मंथन किया जा रहा है। 1 नवंबर तक राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाना है। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा। शहर के विजन नगर स्थित कचनार सिटी में संगठनात्मक गतिविधियों, रणनीतियों और योजनाओं पर विचार विमर्श का प्रमुख मंच रहेगा। संगठनात्मक गतिविधियों, रणनीतियों और योजनाओं पर विचार विमर्श का प्रमुख मंच रहेगा।

सवालों के दिए जा रहे जवाब

बैठक में शामिल हुए संघ सदस्यों द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम पर भी चर्चा की जा रही है। जिसमें घर-घर संपर्क अभियान, 1 लाख के करीब होने वाले हिंदू सम्मेलन आदि कार्यक्रमों की योजनाओं पर चर्चा की जा रही है।

 

कटनी में बजरंग दल के नेता के हत्यारों का हुआ शॉट एनकाउंटर, जबलपुर रिफर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » संघ की शुरू हुई कार्यकारी मंडल बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत हुए शामिल, 46 प्रांतों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद, शताताब्दि वर्ष के कार्यक्रमों के साथ रणनीतियों पर हो रही चर्चा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!