Download Our App

Home » अपराध » जबलपुर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की दबिश, पेंशन अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की दबिश, पेंशन अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर,  (जयलोक)।  लोकायुक्त की टीम ने आज कलेक्ट्रेट में सदस्य एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक किशोर कुमार झारिया सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन  शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में नॉमिनी में जुड़वाने हेतु संभागीय पेंशन कार्यालय  जबलपुर में सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से मिला। उक्त काम करने के, बदले में ,रिश्वत के रूप में  10 हजार रुपयों की मांग की थी। आरोपी को आज जबलपुर लोकायुक्त दल ने कलेक्ट्रेट ऑफिस के अंदर 10 हजार घूस के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।  आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)क्च, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में दल प्रभारी  उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक  रेखा प्रजापति, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया  एवं लोकायुक्त  का दल मौजूद था।

सीएम ने ओंकारेश्वर परियोजना की बढ़ी लागत को दी मंजूरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जबलपुर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की दबिश, पेंशन अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार