Download Our App

Home » Uncategorized » दिल्ली में हुआ था आईईडी बम धमाका… विस्फोट में किया डेटोनेटर का इस्तेमाल, जाँच में बड़ा खुलासा

दिल्ली में हुआ था आईईडी बम धमाका… विस्फोट में किया डेटोनेटर का इस्तेमाल, जाँच में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आईईडी बम धमाका था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल का एक और डॉक्टर था। पेशे से डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी कार मालिक तारिक को गिरफ्तार किया गया है। तारिक ने ही उमर मोहम्मद को धमाके में इस्तेमाल हुंडई द्ब20 कार दी थी। आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे अपने साथी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर मोहम्मद ने कथित तौर पर इस डर से इस आतंकी हमले को अंजाम दिया कि वह भी पकड़ा जा सकता है।
जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने सुबह तडक़े पहाडग़ंज के एक होटल से चार लोगों को उठाया है। पुलिस ने चारों से पूछताछ में जुटी है। दिल्ली में हुए धमाके मामले में पुलिस डॉक्टर मोहम्मद उमर की तलाश कर रही है। साथ ही धमाके में शामिल रहे उसके साथ के लोगों की भी तलाश की जा रही है।
धमाके की गूंज से थर्राई दिल्ली
लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। आवाज इतनी तेज सुनाई दी कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। धमाके बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। मौके पर शवों चिथड़े चारों ओर बिखरे बड़े थे और सडक़ लहूलुहान थी। चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगों के कान बंद हो गए। कई इलाकों में भूकंप या गैस विस्फोट समझकर लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए।
कुछ देर के लिए गुल हुई बिजली
कनॉट प्लेस, दरियागंज, आईटीओ, सिविल लाइंस और जामा मस्जिद इलाकों में भी दहशत का माहौल है। धमाके के कुछ मिनटों में ही आसपास के इलाकों की बिजली कुछ देर के लिए गुल हो गई। दुकानों के शटर गिरने लगे और शाम की खरीददारी के बीच लोगों ने अफरा-तफरी में बाजार छोडऩा शुरू कर दिया।
कनॉट प्लेस समेत कई बाजार बंद
कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और दरियागंज के कई बाजारों को एहतियातन बंद करवा दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले से लेकर राजघाट और दरियागंज तक यातायात रोक दिया। दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया।

 

 

जबलपुर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की दबिश, पेंशन अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिल्ली में हुआ था आईईडी बम धमाका… विस्फोट में किया डेटोनेटर का इस्तेमाल, जाँच में बड़ा खुलासा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!