
जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज श्री का प्रवास 15 नवम्बर से 18 नवम्बर तक प्रदीप चौहान के चौहान फार्म हाउस तिलवाराघाट के आगे चरगवां रोड़ देवजी नेत्रालय के बाजू में रहेगा। महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद का समय प्रात:10 से 12 बजे तक रहेगा साथ ही महाराज श्री शहर में विभिन कार्यक्रमों मे आशीर्वाद प्रदान करेगें। सभी गुरुभक्तों से उपस्थिति की अपील प्रदीप चौहान, राजेश खम्परिया, संतोष दुबे, संदीप जैन, आचार्य आशुतोष दीक्षित राजेश दुबे, विक्रम पुरवार आदि ने की है।

फार्म हाउस से गायब हुए दस घोड़े, मचा हडक़ंप, जिला प्रशासन ने शुरू की जाँच





