
12 कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में, अकाउंट फ्रीज
यात्रा और स्वास्थ्य भत्तों में की गई हेराफेरी
जबलपुर (जयलोक)। 6वीं बटालियन एसएएफ रांझी में करोड़ों के भत्ता घोटाले की बात सामने आ रही है। इस मामले में 12 कर्मियों पर संदेह जाहिर किया जा रहा है। जिनके बैंक एकाउंट भी फ्रीज करने किए गए हैं। इस मामले में अब आगे की कार्रवाही की जा रही है। हालांकि इस मामले में कमांडेंट अधिकारी जाँच की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि जाँच होने के बाद यह साफ हो पाएगा कि घोटाला कितना किया गया और किसके द्वारा किया गया है।

6वीं बटालियन एसएएफ में 3-4 करोड़ के बड़े भत्ता घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यात्रा और स्वास्थ्य भत्तों में की गई हेराफेरी में 12 कर्मियों को संदिग्ध पाया गया है, जिनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। विभाग ने 3 कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया है। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए एसएएफ के डीजीपी स्वयं जबलपुर पहुँचकर रिकॉर्ड व दस्तावेज़ों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच एक संदिग्ध अभिषेक झारिया की मौत की बात भी सामने आ रही है। जिससे मामले में और सनसनी फैल गई है। विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह पूरा मामला 6वीं बटालियन एसएएफ रांझी में कार्यरत कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण इतना बड़ा रूप ले पाया। हालांकि जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इनका कहना है
6वीं बटालियन में भत्ता घोटाला हुआ है। यह घोटाला कितना बड़ा है और किसके द्वारा किया गया है इसकी जाँच की जा रही है।
सिद्धार्थ चौधरी
कमांडेंट अधिकारी

माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला, दो को कुचला, एक की मौत
Author: Jai Lok







