Download Our App

Home » अपराध » दो भाईयों ने की थी कृषि मंडी में 19 लाख की लूट, आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने बना दिया लुटेरा

दो भाईयों ने की थी कृषि मंडी में 19 लाख की लूट, आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने बना दिया लुटेरा

जबलपुर (जयलोक)। कृषि उपज मंडी में हुई 19 लाख लूट के मामले में पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों आरोपी भाई हैं और यह कोई आदतन अपराधी नहीं बल्कि बुरे हालात में फंसे सगे भाई हैं। जिन पर परिवार की जिम्मेदारी और कर्ज चुकाने का बोझ है। ऐसे में जब दोनों को आर्थिक संकट से निकलने का कोई समाधान नहीं मिला तो उन्होंने लूट का रास्ता अपनाया। लूट की वारदात कीे योजना बनाकर उसे अंजाम दिया। लेकिन तीसरी आंख से लुटेरे भाई बच नहीं सके। पुलिस दोनों भाईयों तक पहुँच गई और उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
इस मामले में पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। लेकिन पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी। जानकारी के अनुसार दोनों भाई 6 वर्ष पूर्व ही सीधी से जबलपुर आए थे। यहां उन्होंने व्यापार शुरू किया जिसके लिए ऋण लिया था। लेकिन व्यापार चल ना सका और लगातार हो रहे घाटे के कारण व्यापार बंद करना पड़ा। इसी बीच परिवार की जिम्मेदारी, आर्थिक संकट और ऋण की राशि चुकाने का दबाव दोनों भाई पर बना हुआ था। कई जगह हाथ पैर मारने के बाद भी जब पैसों की व्यवस्था नहीं हुई तो दोनों भाईयों ने लूट का रास्ता चुना। दोनों को अच्छी तरह से पता था कि कृषि उपज मंडी में बड़े-बड़े व्यापारियों का आना जाना लगा रहता है और उनके पास नगदी भी उपलब्ध रहती है। इस बीच दोनों भाई मंडी के बाहर व्यापारी की ताक में थे जैसे ही उन्हें एक व्यापारी पर शक हुआ उन्होंने उसका बैग छीनकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज और मॉस्क से हुई पहचान

पुलिस ने इस लूट की वारदात को सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की। जिसमें दोनों आरोपी मास्क पहनकर भागते हुए नजर आए। पहले तो उन्होंने उस मास्क के संबंध में जाँच शुरू की जो उन्होंने पहना था। जिसमें पुलिस को पता चला कि यह मास्क एक मेडिकल स्टोर से खरीदा गया था। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने  आरोपियों की शिनाख्त शुरू की। जिसमें यह पाया गया कि ये दोनों भाई वहीं हैं जो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं।

मंडी क्षेत्र में पहले भी देखे गए

सीसीटीवी फुटेज में हुई आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस ने मंडी क्षेत्र में भी पूछताछ की। जिसमें पता चला कि दोनों भाई मंडी क्षेत्र में पहले भी कई बार देखे जा चुके हैं। उनका व्यवहार पेशेवर अपराधियों जैसा नहीं था, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपियों ने कहा कि आर्थिक संकट ने बनाया लुटेरा

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों भाई सीधी जिले के रहने वाले हैं। जो अपना रोजगार शुरू करने जबलपुर आकर रहने लगे। हाल ही में उन्होंने अपना छोटा कारोबार शुरू किया था, लेकिन लगातार घाटा लगने के कारण उनका व्यवसाय डूब गया। इस बीच मकान का भारी लोन, पिता की बीमारी और दवाइयों का खर्च, परिवार की आर्थिक स्थिति में लगातार गिरावट होने के कारण उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए शार्टकट अपनाया और लुटेरे बन गए।

ऐसे की लूट

बुधवार शाम अनाज व्यापारी का मुनीम विजय साहू बैंक से 19 लाख रुपए निकालकर कृषि उपज मंडी स्थित अपने ऑफिस लौट रहा था। जैसे ही वह गेट नंबर 1 के पास पहुंचा, दो युवकों ने अचानक उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। घायल मुनीम के हाथ से पैसों से भरा बैग छुड़ाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला, दो को कुचला, एक की मौत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दो भाईयों ने की थी कृषि मंडी में 19 लाख की लूट, आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने बना दिया लुटेरा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!