Download Our App

Home » अपराध » रायपुर से आया गाँजा, युवक-युवती गिरफ्तार

रायपुर से आया गाँजा, युवक-युवती गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। रायपुर से बड़ी मात्रा में गाँजा बिकने के लिए शहर आया, किसी को शक ना हो इसलिए आरोपियों ने योजना बनाकर इसमें एक युवती को भी शामिल किया। युवक युवती जब ट्रॉली बैग में गाँजा भरकर शहर पहुंचे तो यहां पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जिनकी तलाशी लेने पर साढ़े सात किलो गाँजा बरामद किया गया।

नया गांव के आगे सिद्धबाबा रोड पर पुलिस को गश्त के दौरान एक युवक व युवती संदिग्ध हालत में घूमते हुए दिखाई दिए। जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवक-युवती को पकड़ा और तलाशी ली तो बैग में गांजा निकला। सीएसपी एमडी नागोतिया ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सिद्धबाबा रोड पर एक युवक और युवती ट्रॉली बैग लेकर खड़े दिखाई दिए। उसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस वाहन देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका। दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम गोलू धूपिया निवासी भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार एवं मानसी निषाद निवासी नई बस्ती जिला कटनी बताया। दोनों से पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया। संदेह होने से तलाशी लेने पर गोलू धूपिया अपने लाल सफेद नीले रंग के ट्राली बैग के अंदर एक पि_ू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा एक बंडल तथा एक सफेद गांठ लगी पन्नी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखे मिला।

इसी प्रकार मानसी निषाद द्वारा लिये हुये स्लेटी रंग के ट्राली बैग के अंदर एक पि_ू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा एक बंडल तथा एक सफेद गांठ लगी पन्नी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। पुलिस ने बरामद किए गांजे का वजन 7 किलो 450 ग्राम होना बताया, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए बताई है।

 

 

माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला, दो को कुचला, एक की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रायपुर से आया गाँजा, युवक-युवती गिरफ्तार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!