Download Our App

Home » Uncategorized » 110 करोड़ रुपये की राशि बकाया, शहर में निर्मित भवनों के एरियों की होगी जाँच, उपयोग अनुसार फिर से होगा से करारोपण – आयुक्त, निगम की आय बढ़ाने आयुक्त का नया फार्मूला 31 दिसंबर के बाद लगेगा 15 प्रतिशत अधिभार और 1 अप्रैल से बकाया करों की राशि हो जायेगी दुगनी

110 करोड़ रुपये की राशि बकाया, शहर में निर्मित भवनों के एरियों की होगी जाँच, उपयोग अनुसार फिर से होगा से करारोपण – आयुक्त, निगम की आय बढ़ाने आयुक्त का नया फार्मूला 31 दिसंबर के बाद लगेगा 15 प्रतिशत अधिभार और 1 अप्रैल से बकाया करों की राशि हो जायेगी दुगनी

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के राजस्व में नागरिकों से मिलने वाला कर सबसे महत्वपूर्ण आय का सूत्र होता है । निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने  निगम की आय बढ़ाने के लिये नया फॉर्मूला निकाला है। इसके तहत एक आदेश जारी कर समस्त राजस्व अमले को निर्देश दिये हैं कि वसूली अभियान तेज करें। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर से 24 दिसंबर तक सभी 16 संभागीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में विशेष वसूली शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, 16 संभागीय कार्यालयों में कुल 1 लाख 32 हजार 9 सौ सम्पत्तियों से 110 करोड़ रुपये की बड़ी राशि बकाया है। निगम प्रशासन ने इस वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसका मुख्य लक्ष्य वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले इन बकायों को शून्य करना है। निगमायुक्त ने बताया कि वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए निगम ने एक सशक्त कार्य योजना तैयार की है। प्रत्येक संभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, नोटिस सर्वर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटरों का एक विशेष दल गठित किया गया है। इन दलों के लिए प्रतिदिन का वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि समय-सीमा के भीतर अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जा सके। वसूली के साथ-साथ, अभियान के दौरान सम्पत्तियों के निर्मित एरिया और उनके वास्तविक उपयोग की भी गहन जॉंच की जाएगी। यह जॉंच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि संपत्ति मालिकों द्वारा सही जानकारी दी गई है या नहीं। यदि किसी संपत्ति के निर्मित क्षेत्र या उपयोग में विसंगति पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तो फिर दुगना हो जाएगा किराया

निगमायुक्त ने बताया कि बकायादारों को वर्तमान में, 31 दिसंबर तक बकाया राशि पर 7 प्रतिशत का अधिभार लगाया गया है, जो 1 जनवरी, 2026 से अधिभार की दर बढ़ाकर सीधा 15 प्रतिशत कर दी जायेगी और 1 अप्रैल से बकाया संपत्तिकर राशि को दुगना कर दिया जाएगा।

 

नगर निगम का कर संग्रहण अभियान शुरू 25 दिसम्बर तक मिलेगा करदाताओं को लाभ

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 110 करोड़ रुपये की राशि बकाया, शहर में निर्मित भवनों के एरियों की होगी जाँच, उपयोग अनुसार फिर से होगा से करारोपण – आयुक्त, निगम की आय बढ़ाने आयुक्त का नया फार्मूला 31 दिसंबर के बाद लगेगा 15 प्रतिशत अधिभार और 1 अप्रैल से बकाया करों की राशि हो जायेगी दुगनी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!