Download Our App

Home » दुनिया » ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले का वाहन हुआ हादसे का शिकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले का वाहन हुआ हादसे का शिकार

अशोकनगर एसडीओपी घायल, अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना में तहसीलदार का वाहन भी क्षतिग्रस्त, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
भोपाल (जयलोक)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों में शुक्रवार देर रात भीषण सडक़ दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अशोकनगर के एसडीओपी (स्ष्ठह्रक्क) विवेक शर्मा घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में तहसीलदार का वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह घटना अशोकनगर से गुना की ओर जाते समय हुई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला गुजर रहा था, तभी किसी कारणवश आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके कारण, काफिले के पीछे चल रहे सुरक्षा वाहनों और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की एक के बाद एक टक्कर हो गई। हादसे में अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा का वाहन सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, तहसीलदार भारतेंदु यादव का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ और उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया
हादसे के तुरंत बाद, काफिले में मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, एसडीओपी शर्मा खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।इस दुर्घटना के बाद काफिले को रोक दिया गया और मंत्री सिंधिया ने भी घायलों की जानकारी ली। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

वैध कॉलोनियों में भी गड़बड़झाला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले का वाहन हुआ हादसे का शिकार