Download Our App

Home » Uncategorized » पंचकल्याण गजरथ महोत्सव में देशभर से आएँगे धर्मावलंबी

पंचकल्याण गजरथ महोत्सव में देशभर से आएँगे धर्मावलंबी

जबलपुर (जयलोक)। श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र चौबीसी जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ कल 30 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक बड्डा दादा ग्राउंड मेडिकल के पास आयोजित किया जा रहा है।  पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव में आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज ससंघ सानिध्य मिलने जा रहा है।
इस आशय की जानकारी यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान पंचकल्याणक के प्रचारमंत्री संजय चौधरी एवं सुबोध कामरेड ने दी।
उन्होंने बताया कि बड्डा दादा मैदान में हो रहे इस महायज्ञ में देश भर से जैन धर्मावलंबी बड़ी संख्या में आ रहे हैं, इसी को ध्यान में रखकर आयोजन समिति और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा आयोजन के अध्यक्ष अरविंद भाईजी एवं कार्याध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि रविवार 30 नवंबर को ध्वजारोहण एवं घट शोभा यात्रा के बाद आचार्य श्री के प्रवचन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में अभिषेक शांतिधारा, पूजन, शॉस्त्र प्रवचन,सौ धमज़् इंद्र की महासभा, गर्भ कल्याणक,माता की गोद भराई, प्रभु का अवतार, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, ज्ञान कल्याणक, प्रभु का मोक्ष गमन याने मोक्ष कल्याणक भगवान का निर्वाण उत्सव विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति, हवन विसर्जन क्रियाएं होंगी।

 

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले का वाहन हुआ हादसे का शिकार

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पंचकल्याण गजरथ महोत्सव में देशभर से आएँगे धर्मावलंबी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!