Download Our App

Home » अपराध » 3 चरण में होंगी ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉटों की जाँच शहर के मध्य से ट्रांसपोर्ट हटाना जरूरी है, महापौर की मंशा पर वास्तविकता देखने आयुक्त पहुँचे ट्रांसपोर्ट नगर

3 चरण में होंगी ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉटों की जाँच शहर के मध्य से ट्रांसपोर्ट हटाना जरूरी है, महापौर की मंशा पर वास्तविकता देखने आयुक्त पहुँचे ट्रांसपोर्ट नगर

जबलपुर (जयलोक)। शहर ट्रांसपोर्टों के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर में अभी भी बहुत से वास्तविक ट्रांसपोर्टों को स्थान नहीं मिला है। इसके अलावा बहुत से ऐसे ट्रांसपोर्टर भी है जिन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में भी प्लॉट लेकर रखा है बड़े-बड़े गोदाम बना लिए हैं। इन्हें मोटे-मोटे किराए पर चलाए जा रहा है और शहर के मुख्य बाजारों में प्रशासन की छाती पर बैठकर मूंग दलते हुए रोजाना यातायात व्यवस्था में अवरोध पैदा कर हजारों लाखों लोगों को परेशान किया जा रहा है।

महापौर तक पहुँची शिकायत

ट्रांसपोर्ट नगर का विषय शहर की सुंदरता यातायात व्यवस्था और लोगों की परेशानी से सीधे जुड़ा हुआ है लंबे समय से इसकी शिकायतें नगर निगम महापौर तक पहुँच रही थी इसके बाद इसका स्थाई निराकरण निकालने की दिशा में तेजी से प्रयास प्रारंभ हुए हैं। इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार राजस्व बाजार विभाग के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर पहुँचे और वस्तु स्थिति देखी। इस दौरान उपस्थित ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों से चर्चा कर उनकी बात सुनी।

जनसुनवाई में आई शिकायत पर आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार पहुँचे निरीक्षण करने
आयुक्त श्री अहिरवार ने जय लोक को बताया कि कल जनसुनवाई के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दोनों पक्ष उपस्थित हुए थे और उन्होंने अपनी अपनी बातें रखीं। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद समस्या को और बेहतर ढंग से समझने के लिए और उसके निराकरण की स्थिति देखने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा किया गया।
आयुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से लीज नवीनीकरण इनके प्रकरणों के निराकरण के लिए यह तय किया गया है कि अब इनका तीन स्तर पर निराकरण करने के लिए जाँच की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही महापौर के साथ भी बैठक कर चर्चा की जाएगी।
लीज के प्रकरणों को निराकरण करने के लिए पहले ऐसे प्रकरण देखें जाएंगे जिनमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति या विवाद की स्थिति नहीं है। ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता पर रखकर इनका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद ऐसे प्रकरण जिसमें आपसी दावे आपत्ति प्राप्त हुई है उनकी सुनवाई की जाएगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी वो की जाएगी। इसके अलावा ऐसे प्रकरणों की अलग से सूची तैयार की जाएगी जिनमें न्यायालय से संबंधित विवाद हैं या किसी प्रकार की रोक के आदेश पारित है।

अवैध हटेंगे तो शहर में बसे ट्रांसपोर्टों को मिलेगी जगह

आयुक्त श्री अहिरवार की समक्ष ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से यह बात भी रखी गई की शहर के बलदेवबाग, उखरी, आग चौक जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में जो ट्रांसपोर्टर आज भी सडक़ पर व्यापार कर रहे हैं उनको ट्रांसपोर्ट नगर में खाली पड़े प्लॉटों से अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाकर उनका आवंटन किया जा सकेगा। इस कार्य के बाद यातायात की रोजाना होने वाली समस्या से हजारों लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

राजेश उर्फ बबलू अग्रवाल ने हथियाये 10 प्लाट

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अहिरवार को ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने ज्ञापन सौपकर इस बात की भी माँग की है कि ट्रांसपोर्ट नगर के तथा कथित अध्यक्ष राजेश उर्फ  बबलू अग्रवाल ने अपने ही परिवार जनों के नाम से 13 भूखंडों पर कब्जा कर रखा है। इन भूखंडों में डी 9, डी 16, ई 7, ई 8/1, ई 22, ई 23 बी 1, ई 23 बी 2, ई 24, ई 39/2, एवं बधुआ गोदाम स्कीम के भूखंड क्रमांक 33, 56, 57 को भी परिजनों को ट्रांसपोर्टर बताकर गलत तरीके से आवंटित करवाया गया है और इन्हें अब किराए पर चलाकर नगर निगम के साथ धोखाधड़ी कर राजस्व की हानि पहुँचाई जा रही है।

ट्रांसपोर्टरों के साथ लाखों लोगों को मिलेगी राहत, नगर निगम की आय में होगी बढ़ोत्तरी-महापौर अन्नू

इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि लंबे अरसे से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की परेशानियों का निराकरण नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर आयुक्त से चर्चा की गई थी आज उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। प्राथमिकता रहेगी की लीज के जो प्रकरण बिना विवाद के हैं उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृति मिल पाए। जिन प्रकरणों में विवाद की स्थिति है उनके निराकरण की संभावनाओं को तलाशा जाए। जिनकी आवंटन सही नहीं है उनके बारे में नियम सम्मत निर्णय लिया जाए। जो ट्रांसपोर्टर बलदेवबाग या आसपास के क्षेत्र में व्यापार कर रहे हैं उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के बाद ट्रांसपोर्टों के साथ ही हजारों लाखों लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल पाएगी जाम से निजात मिलेगा साथ ही नगर निगम के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

अब नहीं वसूला जाएगा सेटेलाइट से टोल टैक्स

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 3 चरण में होंगी ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉटों की जाँच शहर के मध्य से ट्रांसपोर्ट हटाना जरूरी है, महापौर की मंशा पर वास्तविकता देखने आयुक्त पहुँचे ट्रांसपोर्ट नगर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket