Download Our App

Home » अपराध » ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी मजदूर की मौत, अधारताल पुलिस ने दर्ज किया मामला

ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी मजदूर की मौत, अधारताल पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर (जयलोक)। 20 नवंबर को रिछाई में कोकाकोला फैक्ट्री में हुए हादसे में गई मजदूर की जान के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि महादेव उरवा निवासी रांझी झारखण्ड को रिछाई फैक्ट्री में काम करते हुए लोहे का मटेरियल गिरने से आयी चोटों के कारण 20 नवंबर को लाया गया था जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

ठेकेदार गिरवल सिंह के द्वारा लोहे के रैक, गोदरेज इस्ट्रक्चर खड़ा करवाते समय कोई भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं कराना एवं ठेकेदार के लापरवाही के कारण घटना कारित होना बताया गया।

संपूर्ण जाँच में ठेकेदार गिरवल सिंह के द्वारा कोका-कोला फैक्ट्री में लोहे के रैक, गोदरेज इंस्ट्रक्चर खड़ा करवाते समय मजदूरों के लिये कोई भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं किया जाना तथा ठेकेदार के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मजदूर बिंदेश्वर साहू व धनवीर सिंह ठाकुर का घायल होना तथा महादेव उराव की मृत्यु होना पाया जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रधानमंत्री ने चीता संरक्षण प्रगति पर खुशी जाहिर की कहा भारत कई चीतों का घर: मोदी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी मजदूर की मौत, अधारताल पुलिस ने दर्ज किया मामला

Top Headlines

Live Cricket