
जबलपुर (जयलोक)
शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अब अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान के अलावा समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, विभागीय अधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य अधिकारी सभी संभागीय अधिकारियों के द्वारा भी दौरा किया जा रहा है। आज अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने आज विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया।

अपर आयुक्त चौहान ने आज ट्रांसफर स्टेशन छुईखदान, वर्कशॉप, महत्वपूर्ण तालाबों और शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

धूल नियंत्रण पर ज़ोर
अपर आयुक्त ने सडक़ों से उडऩे वाली धूल को खत्म करने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए, नियमित रूप से पानी का छिडक़ाव करने के सख्त निर्देंश दिए हैं।

सफाई व्यवस्था को चाकचौबंद करने के निर्देश
उन्होंने सफाई अमले को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें और यह सुनिश्चित करें कि सफाई व्यवस्था उच्चतम स्तर पर बनी रहे।
तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान
अपर आयुक्त श्री चौहान ने तालाबों के आसपास की सफाई और उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया, जो शहर के पर्यावरण और जल ोितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट होता है कि नगर निगम स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और नागरिकों को साँस लेने के लिए स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल शहरवासियों के लिए एक सकारात्मक संकेत है और उम्मीद है कि इससे जल्द ही धरातल पर बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। निरीक्षण के अवसर पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष गौर आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के छोड़ने के अगले ही दिन हो गई दस माह के शावक की मौत, कूनो की निगरानी पर उठे सवाल?
Author: Jai Lok







