Download Our App

Home » राजनीति » अमित शाह कल एमपी के दौरे पर, भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

अमित शाह कल एमपी के दौरे पर, भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भोपाल (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शाम 6 बजे केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के विजन पर प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस संवाद के लिए डाक्टर, सीए, आर्किटेक्ट, वकील, उद्योगपति, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया जा रहा है।
ग्वालियर में लेंगे बैठक- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार सुबह ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे खजुराहो में लोकसभा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम छह बजे भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मिनिस्टर इन वेटिंग नामित – राज्य सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमपी दौरे को लेकर मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किए है। इसमें ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खजुराहो में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री संपतिया उइके और भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » अमित शाह कल एमपी के दौरे पर, भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket