Download Our App

Home » जबलपुर » शहर पर कोहरे और ठंड का राज, दोपहर 12 बजे हुए सूर्य के दर्शन, वाहन की चाल हुई धीमी

शहर पर कोहरे और ठंड का राज, दोपहर 12 बजे हुए सूर्य के दर्शन, वाहन की चाल हुई धीमी

जबलपुर (जयलोक)। आज फिर शहर में छाए रहे कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कोहरे ने जहां एक ओर दिन भर कड़ाके की ठंड का अहसास अल सुबह से ही कराया तो वहीं कोहरे की धुंध से 50 मीटर आगे का भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। जिसका असर टे्रनों और वाहनों की चाल पर पड़ा। कोहरे के कारण कई टे्रनें रेंग रहीं हैं जिससे टे्रने काफी लेट हो रही हैं। वहीं सुबह से सूरज की रोशनी के लिए शहरवासी परेशान होते दिखे। दोपहर 12 बजे हलकी धूप निकली जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  मौसम प्रवक्ता का कहना है कि अभी कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा। कल रात को भी पारा तेजी से नीचे आया और रातभर ठंड ने अपनी दस्तक का अहसास कराया। सुबह सुबह लोगों की जब आंख खुली तो चारों ओर कोहरे से धुंध ही धुंध नजर आई। आलम यह था कि 50 मीटर के आगे का भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।

9 डिग्री के तापमान ने कराया 5 डिग्री का अहसास

आज भले ही अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अहसास 5 डिग्री सेल्सियस जैसा हुआ। लोगों को इस बात की भी आशंका थी कि आज का दिन सीजन का सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहेगा।

दोपहर 12 बजे निकली धूप

धूप की आस लगाए बैठे लोगों के लिए आज की सुबह किसी चुभन से कम नहीं रही। दोपहर 12 बजे कोहरा छटते ही धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि ठंड का असर दिनभर बना हुआ है। दिन में घरों और कार्यालयों में रहने वाले लोगों केा कपकपी छूट रही है।

स्कूल जाने वाले बच्चों की आफत

कड़ाके की ठंड में भी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। हालंाकि बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों का समय बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है। लेकिन जिस तरह की ठंड पड़ रही है उसे देखकर अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी कर देनी चाहिए। आज सुबह कड़ाके की ठंड में सुबह पाली लगने वाले स्कूलों के बच्चे ठंड में कांपते हुए स्कूल पहुँचे।

ये टे्रनें चल रही लेट

गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत 1.15 घंटा।
– 12190 हजरत निजमुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 7 घंटा।
– 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 5 घंटा 30 मिनट।
–  22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट।
– 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 2 घंटा मिनट।
– 03251 दानापुर- बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 5.30 घंटा।
– 03248 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन 6 घंटा।
– 11062 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 2. घंटा 50 मिनट देरी से चल रही हैं।

 

जोहानिसबर्ग में गोलीबारी, शराबखाने में लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, नौ लोगों की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » शहर पर कोहरे और ठंड का राज, दोपहर 12 बजे हुए सूर्य के दर्शन, वाहन की चाल हुई धीमी