Download Our App

Home » राजनीति » नेता प्रतिपक्ष सुस्त, कांग्रेस पार्षद हुए चुस्त खुद कर रहे अपने हक के लिए संघर्ष कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने पार्षदों के साथ संभाला मोर्चा

नेता प्रतिपक्ष सुस्त, कांग्रेस पार्षद हुए चुस्त खुद कर रहे अपने हक के लिए संघर्ष कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने पार्षदों के साथ संभाला मोर्चा

जबलपुर (जय लोक)। कांग्रेस के 28 पार्षदों की पीड़ा सुनने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में असमर्थ साबित हो रहे कांग्रेस दल के नेता प्रतिपक्ष के लिए आज सुहागी जोन कार्यालय में हुआ प्रदर्शन किसी झटके से कम नहीं है। अपने कांग्रेस के पार्षदों की समस्या का निराकरण करा पाने में नेता प्रतिपक्ष की असमर्थता खुद ही साबित हो गई।
नगर निगम के सुहागी जोन कार्यालय के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। यहां के अधिकांश वार्डों में पहले से बदनाम और सफाई व्यवस्था पर कलंक बनी बर्फानी कंपनी को काम दे दिया गया है।

कई महिनों से सुहागी जोन के अंतर्गत आने वाले गुरू गोबिंद सिंह वार्ड की कांग्रेस पार्षद गार्गी रामकुमार यादव, भगवान परशुराम वार्ड के पार्षद सत्येन्द्र चौबे गुड्डा, शहीद बिरसा मुंडा वार्ड की पार्षद लक्ष्मी लक्ष्मण गोटिया, महर्षि बाल्मिकी वार्ड के पार्षद मथुरा चौधरी लंबे अरसे से अपने वार्डों में सफाई नहीं होने की पीड़ा लेकर परेशान थे। कई बार नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के पार्षदों ने इस बात को उठाया कि सफाई ठेकेदार 4-5 सफाई कर्मचारियों से ज्यादा लोग उपलब्ध नहीं करवा रहा है लेकिन महीनों निकल जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष ना अधिकारियों पर सही कार्य के लिए दबाव और ना ही ठेकेदार पर। अब इसकी क्या वजह है यह अलग चर्चा का विषय है।

लेकिन परेशान और पीडि़त पार्षदों ने अब अपने वार्डों के प्रति संघर्ष करने का जिम्मा खुद उठा लिया है। आज पार्षद गार्गी रामकुमार यादव, सत्येन्द्र चौबे, लक्ष्मी लक्ष्मण गोटिया, मथुरा चौधरी के नेतृत्व में एवं कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव की उपस्थिति में सुहागी जोन कार्यालय के घेराव और तालाबंदी का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में प्रदर्शन में हुआ जिसमें कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने ग्रामीण परिक्षेत्र के इन नगर निगम के वार्डों की समस्याओं को अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी के समक्ष प्रमुखता से उठाया।

हालांकि नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे लेकिन साथी पार्षदों को अब यह समझ आ चुका है कि उन्हें अपनी नेतागिरी संभालने और अपने वार्डों के प्रति जवाबदारी पूरी करने के लिए खुद संघर्ष करना पड़ेगा।

इनका कहना है – सुहागी संभाग से 1 करोड़ 70 लाख रूपये का टैक्स नगर निगम वसूलता है और सफाई व्यवस्था शून्य के बराबर है। कांग्रेस के पार्षद और जनता दोनों परेशान है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
संजय यादव, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष

बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विहिप का विरोध प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नेता प्रतिपक्ष सुस्त, कांग्रेस पार्षद हुए चुस्त खुद कर रहे अपने हक के लिए संघर्ष कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने पार्षदों के साथ संभाला मोर्चा