Download Our App

Home » Uncategorized » पंचायत में खाप चौधरियों का फरमान, लडक़ों के फोन और हाफ पैंट पहनने पर बैन…मैरिज होम में शादी पर लगे रोक

पंचायत में खाप चौधरियों का फरमान, लडक़ों के फोन और हाफ पैंट पहनने पर बैन…मैरिज होम में शादी पर लगे रोक

बागपत। बागपत स्थित बड़ौत में खाप चौधरियों ने पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया है, जिसमें लडक़े के स्मार्टफोन से लेकर हाफ पैंट पहनने तक पर बैन लगाने का निर्णय गया है। साथ ही मैरिज होम में शादी को लेकर भी आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की बात कही गई। खाप चौधरियों की पंचायत में फैसला लिया गया कि लडक़े और लड़कियां एक समान हैं। लडक़ों के भी स्मार्टफोन रखने व हाफ पैंट पहनने पर भी पूरी तरीके से बैन लगाया जाएगा। क्योंकि लडक़े हाफ पैंट पहनकर घरों और घरों से बाहर रहते हैं, जो समाज पर बुरा प्रभाव डालते हैं और यह गलत है। पंचों ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लडक़े को फोन देना ठीक नहीं है। खाप चौधरी ने कहा कि शादियां गांव में और घरों में ही होना ठीक हैं। मैरिज होम में शादी होने के कारण शादियां टूट जाती हैं, साथ ही व्हाट्सएप पर ही शादी के निमंत्रण कार्ड को स्वीकार करने का फैसला लिया गया।
पंचायत में मौजूद पंचों ने कहा कि इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में समाज हित को देखते हुए लागू किया जाएगा। सभी अन्य खापों से भी संपर्क कर इसे एक अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इतना ही नहीं राजस्थान में लिए गए पंचायत के फैसले को सही ठहराया गया।

 

कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने नर्स का गला दबाया, सिहोरा सिविल अस्पताल का मामला, वीडियो हुआ वायरल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पंचायत में खाप चौधरियों का फरमान, लडक़ों के फोन और हाफ पैंट पहनने पर बैन…मैरिज होम में शादी पर लगे रोक

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!