Download Our App

Home » News » जोन कार्यालय के नीचे से निगम की संपत्ति हो रही चोरी ! कलेक्टर-आयुक्त के निर्देशों पर निगम के मैदान में शुरू हुआ था फैंसिंग कार्य पड़ा है अधूरा

जोन कार्यालय के नीचे से निगम की संपत्ति हो रही चोरी ! कलेक्टर-आयुक्त के निर्देशों पर निगम के मैदान में शुरू हुआ था फैंसिंग कार्य पड़ा है अधूरा

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम के संजय गांधी मार्केट के पाँच नम्बर जोन कार्यालय के नीचे से ही नगर निगम की संपत्ति चोरी की जा रही है और किसी को कानोंकान खबर नहीं हो रही। नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के नीचे  नगर निगम के मैदान में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निदेर्शों के बाद इस मैदान को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लोहे के पोल लगाकर फेंसिंग करने निर्देश दिए थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद तत्काल दूसरे दिन लोहे के एंगल के पोल गाड़े गए और जाली फेंसिंग लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। लेकिन यहां के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों द्वारा समय मांगे जाने पर इस कार्य को कुछ अवधि के लिए रोक दिया गया। अब यहां से दिनदहाड़े लोहे के एंग्लों को उखाड़ कर चोरी किया जा रहा है।

यह कार्य उद्यान विभाग के द्वारा किया गया था और उद्यान विभाग के अधिकारियों के निर्देश के बिना ही लोहे के एंग्लो को उखाडक़र गायब किया जा रहा है। उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला का कहना है कि ना तो उन्होंने एंगल हटाने के निर्देश दिये हैं ना ही इनको हटाया जाना है। दूसरी ओर निगम अधिकारियों को यह जानकारी भी मिली है कि जहां मैदान पर ऊपर चढऩे वाले लोडिंग वाहन जानबूझकर लोहे के पोलोंं को टक्कर मारकर तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर निगम की संपत्ति को हानि पहुंचाने जैसा है।

अभी तक 8-10 लोहे के पोल गायब हो चुके हैं। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। कलेक्टर और आयुक्त के दिए गए निदेर्शों के परिपालन  में लगाए गए लोहे के लिए एंगल फेंसिंग कार्य पूरा ना हो पाने के कारण चोरी हो रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जोन कार्यालय के नीचे से निगम की संपत्ति हो रही चोरी ! कलेक्टर-आयुक्त के निर्देशों पर निगम के मैदान में शुरू हुआ था फैंसिंग कार्य पड़ा है अधूरा
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket