Download Our App

Home » अपराध » टेंट कारोबारी के घर में 24 घंटों में दो बार बमबारी बदमाशों ने कहा कर दो शिकायत

टेंट कारोबारी के घर में 24 घंटों में दो बार बमबारी बदमाशों ने कहा कर दो शिकायत

जबलपुर (जयलोक)। घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी इलाके में 24 घंटे में एक ही घर में दो बार बमबाजी की गई। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक महिला टेंट कारोबारी पूनम थदानी के घर पर 24 घंटे के भीतर दो बार बमों से हमला किया। पहला हमला रविवार-सोमवार की देर रात को किया गया जबकि दूसरा हमला पीडि़तों की शिकायत के बाद सोमवार को फिर किया गया। देर रात किए गए हमले में महिला की बेटी को चोटें पहुँची हैं जबकि कल किए गए हमले में महिला की बड़ी बेटी बाल बाल बच गई। हमले के बाद बदमाशों ने सीधे तौर पर कहा कि जिससे भी शिकायत करनी है कर दो।
पीडि़त पूनम थदानी का आरोप है कि बदमाश यश ठाकुर और जीतू ठाकुर भागते समय खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि तुम शिकायत करते जाओ, हम हमला करते रहेंगे। परिवार का कहना है कि आरोपी उनके मकान और बगल के प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें लगातार डराया जा रहा है।

छेडख़ानी से शुरू हुआ विवाद

विवाद की जड़ 12 नवंबर को हुई एक छेडख़ानी की घटना से शुरू हुआ। जिसमें आरोपी यश ठाकुर अपने साथियों के साथ मोहल्ले की छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। पूनम थदानी ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाश उनको व उनके परिवार को परेशान करने लगे। इसके पूर्व 20 नवंबर को आरोपियों ने टेंट हाउस में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी थी और घर के बाहर खड़ी कार व ऑटो को भी निशाना बनाया था। हैरानी की बात यह है कि पिछले दो महीनों में परिवार पर तीन बार बड़े हमले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

कांग्रेस नेता पर आरोप

परिवार पर हुए पथराव और बमबाजी मामले में एक कांगे्रस नेता का नाम सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है, घमापुर थाने में पदस्थ एसआई तंतुवाय ने कहा कि कांगे्रस नेता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। जबकि पीडि़त परिवार बार बार कांगे्रस नेता के इशारे पर ही बमबाजी और पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह विवाद एक ही परिवार के लोगों का है। पीडि़त परिवार वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच की जा रही है। कांचघर चुंगी चौकी निवासी टेंट कारोबारी महेश के परिवार पर पथराव और बम से हमला किया गया। महेश और उनकी पत्नी ने बताया कि 20 नवंबर को भी उनकी दुकान पर आग लगाई गई थी तब से वे घर छोडक़र कहीं और चले गए थे। घटना दिनांक को एक घंटे पूर्व ही वे घर पहुँचे थे और 25 से 30 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पीडि़त परिवार का आरोप है कि इसमें कांगे्रस नेता जित्तू ठाकुर का हाथ है उसके ही इशारे पर यह हमला किया गया है।

 

भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा मजबूत 75 प्रतिशत हिस्से में लगी नई डिजाइन वाली अभेद्य बाड़

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » टेंट कारोबारी के घर में 24 घंटों में दो बार बमबारी बदमाशों ने कहा कर दो शिकायत

Top Headlines

Live Cricket