Download Our App

Home » Uncategorized » पतंगबाजों के लिए बाजार में पहुँचा चायनीज मांझा, मकर संक्राति के लिए दुकानों में हुआ स्टॉक, बच्चों, पक्षियों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा

पतंगबाजों के लिए बाजार में पहुँचा चायनीज मांझा, मकर संक्राति के लिए दुकानों में हुआ स्टॉक, बच्चों, पक्षियों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा  

 

 

 

जबलपुर (जय लोक)। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी की परंपरा को लेकर पतंगबाजों में उत्साह दिखाई देने लगा, लेकिन इस उत्साह के साथ एक ओर खतरनाक बात यह है कि प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा खुलेआम बाजार में बिक रहा हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई कारगार कदम नहीं उठाए गए हैं।

प्रतिबंध के बावजूद चायनीज मांझे की खुलेआम बिक्री न सिर्फ  बच्चों, पक्षियों और राहगीरों के लिए खतरा बन रही है, बल्कि बिजली विभाग के लिए भी यह एक टेंशन हैं, क्योंकि चायनीज मांझा विद्युत सुचालक होने के कारण विद्युत लाईनों में पतंग फंसने से दुर्घटना होने की आशंका होती है। मकर सक्रांति पर्व के मद्देनजर व्यापारियों ने चायनीज मांझा का बड़ी मात्रा में स्टॉक कर रखा हैं और धड़ल्ले से उसकी बिक्री हो रही है।

चायनीज मांझा बेहद खतरनाक- जानकारों के मुताबिक चायनीज मांझा बेहद खतरनाक है, यह आम देशी मांझा के मुकाबले 100 गुना खतरनाक होता है। अत्यधिक नुकीला और मजबूत होने के कारण कई बार इस मांझे से उंगलियां कटने और वाहन चालकों पर मांझे की लपेट लगने से गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, हल्की सी चूक बेहद खतरनाक हो जाती है। मांझा लपटने और पतंग उड़ान के दौरान भी उंगुलियां कट जाती है। विद्युत लाईनों में पतंग फंसने से मांझा में करंट आने और विद्युत शॉट सर्किट के मामलें भी सामने आ चुके हैं। जानकारों के मुताबिक यह मांझा तांत  से बना होने के कारण आसानी से नहीं टूटता और न ही आसानी से नष्ट होता हैं, जिससे चोट गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

अंजू भार्गव ने दिया भाजपा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पतंगबाजों के लिए बाजार में पहुँचा चायनीज मांझा, मकर संक्राति के लिए दुकानों में हुआ स्टॉक, बच्चों, पक्षियों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!