Download Our App

Home » जबलपुर » सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

जबलपुर (जयलोक) । प्रदेश की अन्य नगर पालिकाओं की अपेक्षा जबलपुर नगर निगम पेयजल के मामले में बेहतर स्थिति में है । यह कहना है महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का । कल महापौर और आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सभी 79 वार्डों में एक साथ जन सुनवाई के साथ साथ जल सुनवाई भी की गई। यह पहली बार हुआ है जब पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए मुख्यालय सहित सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई की गई हो। महापौर अन्नू ने बताया कि मुख्यालय में 44 शिकायतें आई जिनमें से जल से संबंधित मात्र 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका 2 घंटे के अंदर निकराकरण कराया गया।

महापौर अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज एवं निगम अधिकारियों के द्वारा मुख्यालय में जन एवं जल सुनवाई की गयी। वहीं सभी वार्डो में संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं संभागीय यंत्रियों के द्वारा जल सुनवाई की गयी।  वहीं वार्डो में आयोजित जन-जल सुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 81 आवेदन जल वितरण, लीकेज, पाइप लाइन बदलने आदि से संबंधित प्राप्त हुए जिस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम मुख्यालय में 44 और सभी 16 संभागीय कार्यालयों में आयोजित जन-जलसुनवाई में 113 प्रकरण प्राप्त हुए कुल 157 नागरिकों को बड़ी राहत मिली। इस बार की जनसुनवाई की सबसे खास बात रही ‘विशेष जलसुनवाई’।

मुख्यालय में आयोजित सुनवाई में 44 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें 8 अतिक्रमण विभाग, 4 स्थापना शाखा, 8 भवन शाखा, 4 बाजार विभाग, 1 लोककर्म विभाग, 4 स्वास्थ विभाग, 2 पेंशन शाखा, 2 कार्यालय अधीक्षक, 2 जल विभाग, 2 राजस्व विभाग, 2 होर्डिंग शाखा, 1 कॉलोनी सेल, 1 उद्यान विभाग, 1 सीवर लाइन, 1 स्टेनो महापौर एवं 1 संभाग क्रमांक 2 की प्राप्त हुई। इनमें अतिक्रमण, भवन शाखा, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

157 शिकायतें हुई प्राप्त

महापौर ने बताया कि अब तक मुख्यालय सहित समस्त 16 संभागीय कार्यालयों में नागरिकों से कुल 157 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें से जल वितरण व्यवस्था, लीकेज और अन्य अधोसंरचना से संबंधित 81 शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि  लीकेज, पुरानी पाइप लाइनों को बदले संबंधी शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से कुछ शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया, शेष शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने जल विभाग के भेजी गयी है। उन्होंने बताया कि शिकायत में प्राप्त पानी के सैम्पलों को जॉंच के लिए भेजा गया है।

 

 

थाईलैंड में भीषण रेल हादसा, हाई-स्पीड प्रोजेक्ट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 यात्रियों की मौत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket